सारण पुलिस की बड़ी सफलता: आभूषण चोरी के कांड का उद्भेदन, 05 आरोपी गिरफ्तार

छपरा। सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सक्रिय पुलिसिंग के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आभूषण दुकान में चोरी के मामले का सफल उद्भेदन किया। 21 दिसंबर 2024 को कोपा थाना क्षेत्र के साधपुर बाजार स्थित दो आभूषण दुकानों से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पीड़ित के आवेदन पर कोपा थाना में कांड संख्या 230/24 दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और प्राप्त सूचना के आधार पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनसे चोरी की गई सामग्री भी बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों ने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए आभूषणों और अन्य सामान को बरामद किया गया। इस घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम और पते:
1. सतार नट, पिता-मियाजान नट, गुलगुजवा जलालपुर, थाना-एम.एच. नगर, जिला-सिवान।
2. गुड्डु नट, पिता-हसन नट, गांगल खॉ के टोला, थाना-एम.एच. नगर, जिला-सिवान।
3. बाजीगर नट, पिता-बादसाह नट, हसनपुरा, थाना-एम.एच. नगर, जिला-सिवान।
4. साहेब हुसैन, पिता उलायत नट, हसनपुरा चट्टी, थाना-एम.एच. नगर, जिला-सिवान।
5. राजू सिंह, पिता-शम्भू सिंह, चैनपुर नवादा, थाना-चैनपुर, जिला-सिवान।
गिरफ्तार आरोपी राजू सिंह का अपराधिक इतिहास:
राजू सिंह का अपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है, जिसमें कई मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, डकैती, और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।
बरामद माल की सूची:
1. 05 जोड़ी पायल
2. 01 जोड़ी टॉप्स
3. 02 अंगुठी
4. 01 सिकड़ी
5. 01 मंगलसूत्र
6. 01 मोबाइल
7. 01 टूटा हुआ CCTV कैमरा
8. 01 मांगटीका
9. 02 प्लास्टिक डब्बे
10. 07 जोड़ी बिछिया और अन्य सामान
पुलिस टीम:
इस ऑपरेशन में कोपा थाना के थानाध्यक्ष पिन्टु कुमार, प्र. पु. अ.नि. सुनिता कुमारी, प्र. पु. अ.नि. सोनू कुमार और सि. 217 विकास कुमार (तकनीकी शाखा) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली की सराहना की जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 17, 2026BCECE Exam: 30 और 31 मई को होगी बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा, 22 मई को जारी होगा एडमिट कार्ड
क्राइमApril 17, 2026छपरा जेल में आधी रात हड़कंप: DM-SSP की छापेमारी में बड़ा खुलासा, कैदी कर रहे थे वार्ड अटेंडेंट का काम
छपराApril 16, 2026Digital Census: इतिहास में पहली बार डिजिटल जनगणना, मोबाइल से खुद भरें जानकारी
क्राइमApril 16, 2026Saran Crime News: सारण में नशेड़ी युवक ने डंडे से पीट-पीटकर वृद्ध को मार डाला







