Sudha Milk: सारण में 17 जगहों पर सुधा मिल्क पार्लर स्थापित, हर ब्लॉक में खुलेगा पार्लर
प्रत्येक प्रखंड में सुधा की दस्तक, सारण बन रहा मॉडल जिला
छपरा। अब जिले में लोगों को दुध-दही के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में सुधा मिल्क पार्लर की स्थापना होगी। अब तक 17 जगहों पर स्थापना की जा चुकी है। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के निर्देश पर कॉम्फेड (COMFED) के माध्यम से सारण जिले के सभी प्रखंडों में सुधा मिल्क पार्लर स्थापित किए जा रहे हैं। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा संबंधित स्थलों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है।
JEE Advance Result: छपरा के दीपक ने जेईई एडवांस में 5044 रैंक के साथ हासिल की सफलता |
अब तक जिला मुख्यालय सदर छपरा प्रखंड में तीन प्रमुख स्थानों—समाहरणालय परिसर (गेट नंबर 4 के पास), सारण पुस्तकालय के पास, और सदर अस्पताल परिसर में—सुधा मिल्क पार्लर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।
इसके अलावा अमनौर, बनियापुर, दरियापुर, दिघवारा, इसुआपुर, जलालपुर, लहलादपुर, मांझी, मढ़ौरा, मशरख, नगरा, पानापुर, परसा और तरैया जैसे 14 प्रखंडों में ब्लॉक परिसर में पार्लर का निर्माण कार्य संपन्न हो चुका है।
वहीं, एकमा, गड़खा और रिविलगंज प्रखंडों में निर्माण कार्य प्रक्रियाधीन है। सोनपुर और मकेर प्रखंडों में स्थल की उपलब्धता सुनिश्चित होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए आया Oppo Reno 10 का चकाचक look वाला स्मार्टफोन 8GB+256GB स्टोरेज के साथ |
यह पहल न सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों में सुधा ब्रांड के दुग्ध उत्पादों की आसान उपलब्धता सुनिश्चित करेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित करेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 6, 2026क्राइमChhapra Court News: सड़क हादसे में मौत के मामले में लापरवाह चालक को डेढ़ साल की जेल, 21 हजार रुपये जुर्माना भी लगा
- November 5, 2026बिहारअब Google Pay, PhonePe और Paytm से भर सकेंगे ट्रैफिक चालान, बिहार में 16 नवंबर से शुरू होगी डिजिटल भुगतान सुविधा
- November 5, 2026बिहारट्रेनों की वेटिंग से मिलेगी राहत! छठ पर बिहार से 155 स्पेशल बसें रवाना, 200 तक बढ़ेगी संख्या
- November 5, 2026क्राइमसारण के रिविलगंज में महारानी माई मंदिर में बड़ी चोरी, सात विग्रहों के 13 सोने के नेत्र उड़ा ले गए चोर



