छपरा MLA ने पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण कार्य का किया उद्घाटन, बोले- बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता

छपरा। विधायक डॉ सीएन गुप्ता ने विधानसभा सभा क्षेत्र अंतर्गत बिचला तेलपा में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन किया. यहाँ पक्की सड़क बनने से लोगों में खुशी का माहौल है. स्थानीय निवासीयों ने हर्ष पूर्ण तरीके से कहा की आज हम सभी को आभास हो गया की विधायक डॉ सी एन गुप्ता जाती जमात, वोट की राजनीती नहीं विकास की राजनीती करते है आज जहाँ भी देखिए विधायक जी ने वो सभी सड़क बनवाई है जो वर्षो से उपेक्षित थी हमारा साथ हमेसा विधायक जी के साथ रहेगा.
इस दौरान विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा कि छपरा विधानसभा में लोगों को बुनियादी सुविधा उपलब्ध करना मेरी प्राथमिकता रही है। लगातार आवश्यक जगह पक्की सड़क का निर्माण कर लोगों की समस्या का हल किया गया।
विधायक ने कहा कि मैं विधायक के तौर पर नहीं आपके सेवक की तरह कार्य कर रहा हूं। इसका परिणाम है कि जितनी भी आवश्यक योजनाओं को चिन्हित किया गया था सारी की सारी योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है।इस दौरान वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सोना, पूर्व वार्ड पार्षद मन्तु यादव समेत कई लोग मौजूद रहे.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



