अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संजीवनी नर्सिंग होम में महिलाओं को सम्मानित किया गया
छपरा: शहर के श्यामचक स्थित संजीवनी नर्सिंग होम एवं मेटरनिटी सेंटर में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन छपरा शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार, डॉ. संजू प्रसाद, शिक्षिका ज्योति सिंह और स्वेता सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना और उनके कार्यों को समाज के सामने लाना था।
कार्यक्रम के दौरान संजीवनी नर्सिंग होम एवं मेटरनिटी सेंटर में कार्यरत सदस्य और समाज में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को डॉ. अनिल कुमार और डॉ. संजू प्रसाद ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार ने कहा, “समाज में महिलाओं का अहम योगदान है। बिना महिलाओं के समाज और देश के संपूर्ण विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी शक्ति और क्षमता का परिचय दे रही हैं।”
डॉ. संजू प्रसाद ने भी महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए उनके संघर्ष और सफलता को एक प्रेरणा माना। उन्होंने कहा कि समाज में महिला सशक्तिकरण के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और सम्मानित सदस्यों ने इस अवसर पर अपने विचार साझा किए और महिलाओं के हक, शिक्षा, और उनके अधिकारों के लिए काम करने की आवश्यकता को महसूस किया। कार्यक्रम का समापन महिला सशक्तिकरण के प्रति एक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी ने मिलकर इस दिशा में काम करने का वचन लिया। इस मौके पर डॉ अनिल कुमार, डॉ संजू प्रसाद, शैलेश कुमार, लक्ष्मण राय, खुशी कुमारी, ज्योति सिंह, स्वेता सिंह, माया देवी, समेत कई गणमान्य लोंग मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



