
छपरा। सारण जिले में अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनता बाजार थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संगठित वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 11 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ के बाद चोरी की कई वारदातों का खुलासा हुआ है।
जब जनता बाजार थाना क्षेत्र के चकदेह स्थित गांधी स्मारक के पास पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एकमा की ओर से आ रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया।
वाहन के कागजात मांगने पर चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि मोटरसाइकिल चोरी की है, जिसे भेल्दी थाना क्षेत्र से चुराया गया था। इसके बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल को जप्त करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर तीसरे आरोपी शंभू कुमार उर्फ नन्हकी को भी गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे ऑपरेशन में कुल तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई और 11 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गईं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद सभी मोटरसाइकिलें विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई थीं। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की तलाश में जुटी हुई है।
इस मामले में जनता बाजार थाना कांड संख्या 95/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
- निरंजन साह उर्फ बुधन (चकदेह, जनता बाजार)
- रामू कुमार (भटवलिया, जनता बाजार)
- शंभू कुमार उर्फ नन्हकी (चकदेह, जनता बाजार)
आपराधिक इतिहास
मुख्य आरोपी निरंजन साह उर्फ बुधन का पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में नाम सामने आ चुका है, जिसमें चोरी और लूट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।
पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई में जनता बाजार थाना अध्यक्ष सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों की अहम भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 17, 2026छपराछपरा सदर अस्पताल में बदलाव का खाका तैयार, 31 अक्टूबर तक बदलेगी कई व्यवस्थाएं, डीएम ने तय की समय-सीमा
- September 17, 2026क्राइमChhapra News: पिकअप का गेट खुलते ही सामने आया काला कारोबार, 2400 लीटर स्प्रिट के साथ चालक गिरफ्तार
- September 15, 2026बिहारबिहार के 4,688 पंचायतों में पहुंचा बैंक सखी नेटवर्क, 14.33 लाख से अधिक बैंक खाते खुले
- September 15, 2026करियर – शिक्षाबिहार के विकास की नई तस्वीर गढ़ेंगे इंजीनियर, 30 मेधावी छात्रों को मिला पुरस्कार



