छपरा में केंद्रीय वित्त मंत्री के कार्यक्रम को लेकर डीएम-एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

छपरा। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के परिसर में मंगलवार को वृहत स्तर पर क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी।
कार्यक्रम के आयोजन के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ० गौरव मंगला ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
सुरक्षा की दृष्टिकोण से चारों तरफ बैरिकेडिंग कराने को कहा गया। विभिन्न श्रेणी के वाहनों की पार्किंग हेतु अलग अलग व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर महत्वपूर्ण दिशा निदेश दिया गया।
जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी सदर को अपने पर्यवेक्षण तमाम आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने को कहा।
इस अवसर पर नगर आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, जिला परिवहन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 28, 2026छपरा शहर में बनेगा शवदाह गृह, प्रमुख डॉ. राहुल राज ने DDC से की मांग
राजनीतिFebruary 28, 2026सारण में आर्केस्ट्रा की आड़ में शोषण का भंडाफोड़, 9 लड़कियों को पुलिस ने मुक्त कराया
क्राइमFebruary 28, 2026Cyber Crime: सारण में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, दो कांडों में 6 गिरफ्तार, करोड़ों की अवैध ट्रांजेक्शन का खुलासा
छपराFebruary 28, 2026छपरा में अब नहीं लगेगा जाम! फ्लाईओवर-वीयूपी को मिली रफ्तार, भारी वाहनों के लिए नई व्यवस्था लागू







