सारण के एकमा में हुई लूटकांड का सफल उद्भेदन, चार अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छपरा। सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला के कार्य संभालने के बाद पुलिस कर्मी भी नहीं बख्शे जा रहे है। अपराधी तो अपराधी पुलिस कर्मी भी पर भी कार्रवाई एसपी के द्वारा किया जा रहा है। इसी प्रकार पुलिस सक्रियता से कार्य कर रही है। पिछले महीने एकमा थाना क्षेत्र अंतर्गत परसागढ बानपुरा रोड में 25 जुलाई को अज्ञात अपराधियों द्वारा मोटर साइकिल व मोबाईल फोन के लुट के घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक टिम बनाकर जांच शुरू कर दीया था इसी क्रम में शनिवार को मामला के सफल उद्भेदन कर लिया।
घटना में संलिप्त बिक्की कुमार यादव, ओम प्रकाश मांझी, जितेंद्र कुमार यादव, विजय कुमार साह उर्फ प्रताप साह को सिवान से गिरफ़्तार कर लिया है। इनकी निशानदेही पर लूटी गई मोटर साइकिल और घटना में परयुक्त मोटर साइकिल को बरामद किया गया। फरार अन्य अपराधियो के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी में सिवान जिला के धुरौंधा थाना क्षेत्र के फलपुरा निवासी सुरेश यादव के पुत्र, बिक्की कुमार यादव, सिवान जिला के महराजगंज थाना क्षेत्र के देवरिया निवासी राम बाबू मांझी के पुत्र, ओम प्रकाश मांझी, सिवान जिला के धुरौंधा थाना क्षेत्र के पांडेयपुर निवासी प्रभुनाथ यादव के पुत्र, जितेंद्र कुमार यादव, सिवान जिला के धुरौंधा थाना क्षेत्र के पांडेयपुर निवासी हरेंद्र साह के पुत्र विजय कुमार साह उर्फ प्रताप साह सामिल है। इनके पास से दो मोटर साइकिल, चार मोबाईल बरामद किया है। विजय कुमार साह उर्फ प्रताप साह के खिलाफ पूर्व में एकमा थाना में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस टिम में एकमा थाना प्रभारी, व पुलिस कर्मी सामिल थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारJune 27, 2026Rabri Devi Residence: राबड़ी देवी ने सरकारी बंगला खाली करने से पहले विभाग को लिखा पत्र, नए आवास का इंतजार
छपराJune 27, 2026सारण में मछलियों के मातृत्व काल की सुरक्षा के लिए प्रशासन सख्त, 15 अगस्त तक शिकारमाही पर रोक
बिहारJune 27, 2026बिहार में मात्र 1 रूपये में 40 एकड़ जमीन देगी सरकार, निवेशकों के लिए खुला खजाना
नौकरीJune 27, 2026Bihar Fishery Assistant Recruitment: बिहार में मछली उत्पादन बढ़ाने की बड़ी तैयारी, 2,000 पंचायतों में तैनात होंगे मत्स्य सहायक







