छपरा में युवक की गला रेतकर हत्या,पत्नी ने दोस्तों पर लगाया आरोप
छपरा।गड़खा थाना क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक का शव घर से 1 किलोमीटर दूर झाड़ियों से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान अख्तियारपुर गांव निवासी शकील अंसारी उर्फ सोनू (23) पिता अलीमुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद मृतक की पत्नी ने दोस्तों पर गाला रेत कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतक की पत्नी मुस्कान ने बताया कि सोनू सोमवार की सुबह अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था। उसके साथ सलमान और दुर्गा नाम के दो दोस्त साथ में थे। दरअसल ई-रिक्शा बेचने के उसके दोस्तों ने जबर्दस्ती उससे 10 हजार रुपए मांग लिया था। इसको लेकर विवाद चल रहा था।
घर से जाने के बाद जब बहुत देर तक नहीं लौटा तो फोने लगाया गया। रात के 12 बजे बात हुई तो 5 मिनट में घर आने की बात कहकर फोन काट दिया। इसके बाद ना तो कॉल लगा और ना ही वह घर लौटा। इसके बाद लोग उसको खोजने के लिए निकले। वहीं सुबह में फिर उसका शव झाड़ियों में मिला।
उसकी पत्नी ने आगे बताया कि दुर्गा ने पहले भी जान से मारने की धमकी दी थी। बता दे कि सोनू ने परिवार से बगावत करके आरकेस्ट्रा में नाचने वाली लड़की से शादी की थी। परिवार चलाने के लिए ई-रिक्शा चलाया करता था। मामले को लेकर थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 4, 2026क्राइमसब्जी दुकान से गांजा, किराना स्टोर से स्मैक का कारोबार! सारण पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां



