अब छपरा जंक्शन पर खुलेगा जनऔषधि केंद्र का स्टॉल, लोगों को सस्ते दर पर मिलेगी दवाईयां

छपरा। छपरा समेत बिहार के पांच स्टेशनों के अलावे भारतीय रेल के और 61 स्टेशनों पर खोले जाएंगे प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र का स्टॉल।इनमें बिहार के 05 स्टेशन – आरा, हाजीपुर, समस्तीपुर, छपरा एवं भागलपुर का नाम शामिल है।
रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों और आम लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ाने और सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण दवाइयां और उपभोग्य वस्तुएं (जन औषधि उत्पाद) उपलब्ध कराने के भारत सरकार के मिशन को बढ़ावा देने के लिए, भारतीय रेलवे ने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया एवं कॉनकोरस में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र स्थापित करने के लिए एक नीति के अनुरूप 12 मार्च 24 से भारतीय रेलवे में 50 स्थानों पर प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र ने सफलतापूर्वक कार्य करना शुरू कर दिया है।
एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. पर प्रधानमंत्री भारतीय औषधि केंद्र कार्य कर रहा है। इस पहल की सफलता एवं लोगों के उत्साह को देखते हुए भारतीय रेलवे ने और 61 स्थानों पर प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र के स्टॉल खोलने का निर्णय लिया गया है।
बिहार के ये पांच स्टेशन है शामिल
इनमें बिहार के आरा, हाजीपुर, समस्तीपुर, छपरा एवं भागलपुर स्टेशन शामिल हैं। जहां प्रधानमंत्री भारतीय औषधि केंद्र खोले जाएंगे। इन स्टेशनों पर प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र के स्टॉल खोलने के इच्छूक व्यक्ति से निविदा आमंत्रित किये जा चुके हैं तथा चयनित निविदाकर्ता को अगस्त के प्रथम सप्ताह तक आउटलेट का निर्माण पूरा करते हुए उन्हें सौंप दिया जाएगा । इस महत्वपूर्ण निर्णय से न केवल रोजगार के अवसर पैदा होंगे बल्कि लोगों को सस्ती कीमतों पर दवाइयां भी उपलब्ध होंगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



