Actress संजना पांडेय बनी TRP क्वीन, तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड

Bhojpuri Desk: टीवी और फिल्म जगत की मशहूर अदाकारा संजना पांडेय ने एक बार फिर से अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। बी4यू पिक्चर्स प्रस्तुत उनकी फिल्म ‘हर घर की यही कहानी’ ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाते हुए 33.5 जीआरपी (ग्रॉस रेटिंग पॉइंट्स) हासिल किए हैं, जिससे उन्होंने पिछले 3 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह अब तक सबसे अधिक है और इससे दर्शकों के बीच संजना पांडेय की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। इससे पहले भी उनकी फिल्म कारपोरेट बहू, सेनुर, बहु रानी – सास महारानी, दुआ ब्याह का जलवा टीवी पर देखने को मिला है, जहां संजना के अभिनय को खूब सराहा जा चुका है।
संजना पांडेय, जो अपनी अदाकारी और टीआरपी में शीर्ष पर बने रहने के लिए जानी जाती हैं, ने इस फिल्म के माध्यम से एक बार फिर साबित कर दिया कि वे सही मायने में टीआरपी क्वीन हैं। ‘हर घर की यही कहानी’ की सफलता ने उन्हें टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। फिल्म में पारिवारिक कहानी की संजीदगी से प्रस्तुति है। इसके निर्माता संदीप सिंह और अरविंद अग्रवाल हैं, जबकि इश्तियाक शेख बंटी ने फिल्म को निर्देशित किया है।
बात फिल्म की करें तो फिल्म ‘हर घर की यही कहानी’ एक पारिवारिक ड्रामा है जो समाज की सच्चाई और रिश्तों की गहराई को बखूबी दर्शाती है। दर्शकों ने फिल्म की कहानी, निर्देशन और संजना पांडेय की बेहतरीन अदाकारी की खूब सराहना की है। फिल्म के गीत संगीत भी दर्शकों को बेहद पसंद आए हैं। दर्शक फिल्म से खुद को कनेक्ट कर पा रही हैं, इसलिए भी फिल्म को खूब सराहा जा रहा है।
संजना की आने वाली फिल्में है लक्ष्मी तेरे आंगन की,एक रजाई तीन लुगाई, हमर सासुजी महान,गवनवा के साड़ी।
संजना पांडेय ने अपनी इस सफलता के लिए अपने प्रशंसकों और टीम का आभार व्यक्त किया है और कहा कि यह उपलब्धि उनके समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि वे आगे भी अपने दर्शकों के लिए इसी तरह की प्रेरणादायक और मनोरंजक कहानियां लाने का प्रयास करेंगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य
- October 15, 2026छपराTraffic Chhapra: छपरा में दशहरा को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश



