
पटना। बिहार के मशहूर कॉमेडियन और यूट्यूबर मणि मेराज को यूपी पुलिस ने शुक्रवार देर रात पटना के अनीसाबाद इलाके से गिरफ्तार कर लिया। उन पर उनकी गर्लफ्रेंड वन्नू दी ग्रेट (असली नाम वंदना) ने दुष्कर्म, जबरन धर्म परिवर्तन और गौ मांस खाने का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। यह मामला उत्तर प्रदेश के खोड़ा थाना (गाजियाबाद) में दर्ज है, जहां से पुलिस टीम पटना पहुंची और कार्रवाई की।
सूत्रों के अनुसार, मणि मेराज अनीसाबाद स्थित अपने एक दोस्त के फ्लैट में ठहरे हुए थे। शनिवार की सुबह जैसे ही वे साहेबगंज जाने के लिए अपनी स्कॉर्पियो कार के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए पुलिसकर्मियों ने उन्हें घेरकर गिरफ्तार कर लिया।
गर्लफ्रेंड के आरोप: “धोखे से शादी की, अबॉर्शन कराया, जबरन गौ मांस खिलाया”
वंदना ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि करीब ढाई साल पहले उनकी मुलाकात मणि मेराज से हुई थी। उन्होंने खुद को अविवाहित बताया और बाद में दोस्ती को आगे बढ़ाया। आरोप है कि एक दिन मणि मेराज ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया और फिर शारीरिक संबंध बनाए। होश में आने पर विरोध करने पर उन्होंने शादी का झांसा दिया।
वंदना के मुताबिक, बाद में मणि मेराज उन्हें अपने घर ले गए और शादी की रस्में निभाईं, लेकिन यह बात गोपनीय रखने को कहा। इस दौरान वे लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहे और जब वह गर्भवती हुईं तो गर्भपात करवा दिया। उन्होंने यह भी दावा किया कि मणि मेराज ने उन पर धर्म परिवर्तन और गौ मांस खाने का दबाव बनाया।
वकील बोले- “यह लिव-इन रिलेशनशिप का मामला, साजिश के तहत गिरफ्तारी”
मणि मेराज के वकील शिवनंद भारती ने गिरफ्तारी को कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन बताया है। उनका कहना है कि “यह कोई रेप का मामला नहीं, बल्कि लिव-इन रिलेशनशिप का विवाद है।” उन्होंने इसे यूट्यूबर को बदनाम करने की साजिश बताया और कहा कि बिना उचित दस्तावेज के यूपी पुलिस को ट्रांजिट रिमांड भी नहीं मिला।
पुलिस जांच जारी
फिलहाल मणि मेराज को यूपी पुलिस अपने साथ ले जाने की प्रक्रिया में है। मामले की तफ्तीश खोड़ा थाना (गाजियाबाद) पुलिस कर रही है। वहीं, पटना पुलिस ने गिरफ्तारी की पूरी कार्रवाई में कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने का दावा किया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाJune 20, 2026Success Story: सारण की बेटी अंकिता बनीं SDM, 70वीं BPSC में 272वीं रैंक से रचा इतिहास
बिहारJune 18, 2026IPS Trnsfer in Bihar: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों को मिले नए SP
Railway UpdateJune 18, 2026छपरा को रेल मंत्री देंगे बड़ी सौगात: छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ, मढ़ौरा से विदेश जाएगा 51वां रेल इंजन
बिहारJune 18, 2026बिहार में जमीन खरीदने पर महिलाओं को मिलेगा अतिरिक्त छूट, जमीन अधिग्रहण पर बढ़ा मुआवजा







