छपरा के सभी सरकारी कार्यालयों में लागू होगी e-Office प्रणाली, नोडल कर्मी होंगे प्रतिनियुक्त
छपरा। जिला प्रशासन ने जिले में 01 मार्च 2025 से e-Office प्रणाली को लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में e-Office प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिया गया है कि वे स्वयं का एवं अपने अधीनस्थ लिपिकों का डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (DSC) डोंगल एक सप्ताह के भीतर तैयार करवा लें।
तकनीकी संसाधनों की व्यवस्था :
सभी कार्यालयों में आवश्यकतानुसार कंप्यूटर एवं इंटरनेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। प्रत्येक कार्यालय में दस्तावेज़ स्कैन करने के लिए प्रति कार्यालय एक स्कैनर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में संयुक्त रूप से एक स्कैनर उपलब्ध कराया जाएगा। सभी कार्यालयों को जिला सूचना विज्ञान कार्यालय द्वारा भेजे गए Employee Master Database (EMD) एवं File Head को शीघ्र तैयार कर जमा करने को कहा गया है।
नोडल कर्मी एवं तकनीकी सहायता :
प्रत्येक कार्यालय में e-Office संचालन के लिए एक नोडल कर्मी (प्रधान सहायक) नामित करने तथा दस्तावेज़ स्कैनिंग एवं अन्य तकनीकी कार्यों के लिए कार्यपालक सहायक/डाटा इंट्री ऑपरेटर की टैगिंग करने का आदेश दिया गया है।
इस बैठक में अधिकारियों ने e-Office प्रणाली की आवश्यकता और लाभों पर भी चर्चा की। इस प्रणाली के लागू होने से सरकारी कार्यालयों में कागजी कार्यवाही में कमी आएगी, कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा त्वरित निस्तारण सुनिश्चित होगा।
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों से निर्देशों का शीघ्र पालन करने को कहा है, ताकि 01 मार्च 2025 से e-Office प्रणाली का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा सके।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



