छपरा। तेजी से बढ़ते साइबर अपराध पर नकेल कसते हुए सारण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी सारण का फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर ठगी करने वाले अंतरजिला साइबर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 124 सिम कार्ड और 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई भागलपुर और राजस्थान के अलवर जिले में की।
फर्जी प्रोफाइल से हो रही थी ठगी
पिछले कुछ दिनों से वरीय अधिकारियों का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर आम लोगों को निशाना बनाया जा रहा था। ठग पुराने सामान को बेचने का झांसा देकर रुपये की वसूली करते थे। इस मामले में साइबर थाना कांड सं.-245/24 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था।
पहले भागलपुर से दो की गिरफ्तारी
तकनीकी अनुसंधान के आधार पर 17 सितम्बर, 2025 को पुलिस ने भागलपुर से हर्ष राज और प्रियांशु राज को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि वे गांव-गांव घूमकर लोगों को सिम कार्ड बेचते थे और उसी आधार पर दूसरा फर्जी सिम एक्टिवेट कर लेते थे। बाद में यही सिम राजस्थान के साइबर अपराधियों को बेच दिए जाते थे। इन्हीं फर्जी सिमों का उपयोग एसएसपी सारण के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाने और ठगी में किया गया था।
अलवर से पकड़े गए मास्टरमाइंड
गिरफ्तार हर्ष राज की निशानदेही पर पुलिस ने राजस्थान के अलवर जिले में छापेमारी कर मुन्फेद खान और अजहरुद्दिन खान को भी धर दबोचा। ये दोनों फर्जी सिम खरीदकर वरीय अधिकारियों के नाम से फेसबुक अकाउंट बनाकर ठगी करते थे।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
- हर्ष राज, पिता-जयप्रकाश मंडल, साकिन अभिया बाजार, थाना-गोपालपुर, जिला-भागलपुर।
- प्रियांशु राज, पिता-गयाप्रसाद, साकिन अठगामा, थाना-घोघा, जिला-भागलपुर।
- मुन्फेद खान, पिता-बुद्धि खान, साकिन ओडेला, थाना-रामगढ़, जिला-अलवर, राजस्थान।
- अजहरुद्दिन खान, पिता-मम्मन खान, साकिन बड़ी पोखर, थाना-रामगढ़, जिला-अलवर, राजस्थान।
जब्त सामान
- मोबाइल फोन – 04
- सिम कार्ड – 124 (जिसमें वीआई के 51 अनएक्टिवेटेड और एयरटेल के 73 नए सिम कवर शामिल)
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक-सह-थानाध्यक्ष साइबर थाना सारण चन्द्रभुषण के नेतृत्व में कई अधिकारी व कर्मी शामिल थे। इनमें पु.नि. धनन्जय कुमार, पु.नि. अश्विनी कुमार तिवारी, पु.अ.नि. विकास कुमार, पु.अ.नि. अजीत कुमार, पु.अ.नि. कुमार गौरव सिन्हा, सि०/742 आयुष कुमार पासवान तथा चालक सौरभ कुमार शामिल रहे।
सतर्क रहने की अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वरीय अधिकारी या किसी प्रसिद्ध व्यक्ति के नाम और फोटो लगे हुए फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से सतर्क रहें। ऐसे अकाउंट से किसी भी तरह का लेन-देन न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और सहयोग करें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



