छपरा
छपरा जंक्शन पर चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को GRP-RPF ने किया गिरफ्तार

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक से जीआरपी व आरपीएफ ने एक युवक को चोरी के मोबाईल के साथ गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। रेल थानाध्यक्ष एस अनवर ने बताया कि लोकसभा आमचुनाव के मद्देनजर जीआरपी एवं आरपीएफ के द्वारा शराब तस्करों, हथियार तस्करों तथा अपराधियों के खिलाफ संघन जांच अभियान रेलवे स्टेशन तथा ट्रेनों में चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में प्लेटफार्म संख्या एक पर एक युवक पर संदेह होने पर गिरफ्तार किया गया और तलासी के क्रम में उसके पास से चोरी का मोबाईल बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक पूर्णिया जिला के फूलवडीया थाना क्षेत्र के कसवा निवासी रामचंद्र माली का पुत्र राहुल कुमार के रूप में पहचान हुई है।
इस मामले में रेल थाना में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 16, 2026ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन का दिघवा-दुबौली स्टेशन पर ठहराव शुरू, शिक्षा मंत्री ने दिखायी हरी झंडी
बिहारJune 16, 2026बिहार में अश्लील और जातिसूचक गीतों पर होगी कार्रवाई, सरकार का बड़ा एक्शन
छपराJune 16, 2026सारण के प्रसिद्ध शिल्हौड़ी मंदिर पर्यटन के रूप में होगा विकसित, डीएम ने किया निरीक्षण
Railway UpdateJune 16, 2026Exam Special Train: छपरा के रास्ते सिवान से हाजीपुर के लिए चलेगी एग्जाम स्पेशल ट्रेन







