छपरा में सड़क हादसे मे 2 सगे भाईयों की मौत, खबर सनुकर पड़ोसी की हार्ट अटैक से मौत
छपरा। सारण में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो सगे भाईयों की मौत हो गयी। वहीं मौत की खबर सुनकर पड़ोसी ने भी दम तोड़ दिया। घटना सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के छपरा-जलालपुर मुख्य मार्ग पर आईटीबी कैंप के पास की है। जहां अनियंत्रित बस ने बाइक सवार दो भाईयों को रौंद दिया। जिससे घटना स्थल पर हीं एक की मौत हो गयी, जबकि इलाज के दौरान छपरा सदर अस्पताल में दूसरे भाई ने दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान जलालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर नूर नगर निवासी भोला राय के 57 वर्षीय पुत्र रामेश्वर राय, 47 वर्षीय धुरेंद्र राय है। दोनों सगे भाई थे। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों भाई बाइक पर सवार होकर जलालपुर बाजार से अपने घर जा रहें थे तभी पिछे से आ रही बस ने दोनों को रौंद दिया। इस घटना में दोनों भाईयों की मौत हो गयी। वहीं इस मौत की सूचना सुनते हीं उनके पड़ोसी हरेंद्र राय की हार्ट अटैक से मौत हो गयी।
इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। एक साथ एक गांव से तीन लोगों की रंथियां निकलेगी। घटना की सूचना मिलते हीं पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं बस को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया पुलिस ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया और सड़क जाम को हटवाया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



