कॉमर्स में सारण के जिला टॉपर बनी राजेंद्र कॉलेज की छात्रा आशिका कुमारी

छपरा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में सारण जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने अपने प्रतिभा को प्रदर्शित करते हुए सफलता का परचम लहराया है।
छपरा शहर के राजेंद्र कॉलेज की कॉमर्स की छात्रा आशिका कुमारी ने 88% मार्क्स के साथ परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए जिला टॉपर बनकर परिवार समाज और जिले का नाम रोशन किया है।
भगवान बाजार निवासी बिजनेसमैन श्याम जी गुप्ता व सीमा गुप्ता की पुत्री आशिका कुमारी ने सफलता का परचम लहराते हुए अपने परिवार का नाम रोशन किया है। छात्रा आशिका कुमारी को कुल 440 अंक प्राप्त हुआ है।
खास बात यह है कि आशिका कुमारी को सभी विषय में डिस्टिंक्शन मार्क्स दिया गया है। आशिका कुमारी छपरा शहर के सलेमपुर स्थित वान्या कॉमर्स क्लासेज की भी छात्रा है। वान्या कॉमर्स क्लासेस के निदेशक मयंक श्रीवास्तव ने बताया कि आशिका कुमारी बचपन से ही मेधावी छात्रा रही है। मेरे लिए गर्व की बात है कि आशिका मेरी संस्थान की छात्रा है।
उसके कठिन परिश्रम और लगन से पढ़ाई का नतीजा है कि वह जिला टॉपर बनी है। उसे सभी विषयों में डिस्टिंक्शन मार्क्स मिला है। यह मेरे लिए और मेरे संस्थान के लिए भी गर्व की बात है। आशिका कुमारी का सपना है कि वह चार्टेड अकाउंटेंट बने। आशिका कुमारी ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा गुरुजनों को दिया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमJune 22, 2026Crime News Saran: सारण में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, भेजा सलाखों के पीछे
छपराJune 22, 2026Jamin Registry Rate: सारण में जमीन की रजिस्ट्री होगी महंगी, शहरी क्षेत्रों में MVR दरें दोगुनी
करियर – शिक्षाJune 20, 2026Success Story: सारण की बेटी अंकिता बनीं SDM, 70वीं BPSC में 272वीं रैंक से रचा इतिहास
बिहारJune 18, 2026IPS Trnsfer in Bihar: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों को मिले नए SP







