सारण SSP और डीएम ने मंडल कारा के सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

- जेल से कैदी के फरार होने के बाद उठा था सुरक्षा पर सवाल
- डीएम ने जेल प्रशासन को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश
छपरा। छपरा मंडल कारा से कैदी के फरार होने की घटना के बाद सारण के जिलाधिकारी अमन समीर और सीनियर एसपी डॉ. कुमार आशीष ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए डीएम ने जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। डीएम ने जेल के अंदर और बाहरी परिसर में सुरक्षा कायम रखने के लिए भवन प्रमंडल सहित सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। बता दें कि चोरी के मामले में बंद के विचाराधीन कैदी जेल से फरार हो गया था उसके बाद जेल के सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे।
12 घंटे के अंदर जेल से फरार कैदी गिरफ्तार
हालांकि पुलिस ने 12 घंटे के अंदर जेल से फरार कैदी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। भगवानबाजर थाना कांड सं0-345/23 एवं 346/23 भा०द०वि० के विचाराधीन बंदी नितेश कुमार, पिता-राजाराम प्रसाद, साकिन-दुधरा, थाना-गोरियाकोठी, जिला-सिवान, मंडल कारा, छपरा से फरार हो गया था। इस संबंध में अधीक्षक, मंडल कारा, छपरा के लिखित आवेदन के आधार पर भगवानबाजार थाना कांड सं0-170/25, दिनांक-31.03.25, धारा-262 बी०एन०एस० दर्ज किया गया है। वरीय एसपी सारण के निर्देश पर फरार बंदी के गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही थी। इसी क्रम में उक्त अभियुक्त को भगवानबाजार थाना, सारण एवं गोरिया कोठी थाना, सिवान की संयुक्त करवाई में गिरफ्तार कर लिया गया है। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ० कुमार आशीष द्वारा जेल परिसर में कैदियों की सुरक्षा, जेल कर्मी की सतर्कता, सी०सी०टी०वी० कैमरों की स्थिति तथा अन्य व्यवस्था की जाँच की गयी। इस दौरान प्राप्त खामियों को दूर करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), भगवानबाजार थानाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :
- नितेश कुमार, पिता-राजाराम प्रसाद, साकिन-दुधरा, थाना-गोरियाकोठी, जिला-सिवान ।
गिरफ्तार अभियुक्त नितेश कुमार का अब तक का ज्ञात आपराधिक इतिहासः-
- भगवान बाजार थाना कांड संख्या- 345/23, दिनांक- 28.08.23, धारा- 379/411 भादवि ।
- भगवान बाजार थाना कांड संख्या- 346/23, दिनांक- 29.08.23, धारा- 224 भादवि ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



