छपरा की बहू रंजू ने घर की दहलीज पार कर लिखी स्वावलंबन एवं सफलता की नई इबारत

छपरा। छपरा जिले की मकेर प्रखंड की तारा अमनौर गांव की बहू रंजू चतुर्वेदी ने ना सिर्फ जिले का बल्कि प्रदेश का भी मान बढ़ाया है।अपने आदर्शों एवं संस्कारों का पूर्ण सम्मान रखने के साथ -साथ घर की दहलीज को पार करते हुए स्वावलंबन एवं सफलता की नई इबारत लिखने में बिहार की महिलायें भी अब किसी से पीछे नहीं हैं।
महिला सशक्तिकरण की अलख जगाते हुए स्किन एवं हेयर ट्रीटमेंट के क्षेत्र में एक अद्भुत मिसाल पेश करने वाली पटना की राशा एस्थेटिक्स स्किन एवं हेयर क्लिनिक की निदेशिका रंजू चतुर्वेदी को 10 अगस्त को मुंबई में सुप्रसिद्ध अभिनेत्री पदमश्री कंगना राणावत के द्वारा इंटरनेशनल ग्लोरी अवार्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अभिनेता अनुपम खेर, अभिनेत्री अविका गौर, गायिका ऋचा शर्मा सहित फिल्म एवं फैशन जगत की कई दिग्गज हस्तियां तथा व्यापार जगत के भी कई नामचीन लोग उपस्थित रहे। रंजू चतुर्वेदी ने इस सम्मान को बिहार की उन तमाम महिलाओं और बेटियों को समर्पित किया जो खुद के दम पर कुछ करना चाहती हैं और अपने पैरों पर खड़े होकर अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहती हैं। ये सम्मान उन सभी के लिए एक प्रेरणा का काम करेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



