छपरा में आर्केस्ट्रा संचालक के चुंगल से 5 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त

छपरा। भारत सरकार व चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के अधिकारियों की पहल पर सारण जिले के गौरा थानाध्यक्ष बाजीगर कुमार ने गौरा बाजार स्थित एक आर्केस्ट्रा संचालक के अड्डे पर छापेमारी कर बंगाल व अन्य राज्यो से लाई गई पांच नाबालिक लड़कियों को आर्केस्ट्रा संचालक के कब्जे से मुक्त कराया ।
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी छपरा के अधिकारियों व सदस्यों ने इन आर्केस्ट्रा संचालक के गिरफ्त में पड़ी इन लड़कियों को मुक्त करने के लिए पहल की व इसकी सूचना गौरा थाना प्रभारी बाजीगर कुमार को दी इसके बाद गौरा पुलिस ने गौरा बाजार स्थित अखिलेश प्रसाद आर्केस्ट्रा संचालक के अड्डे पर छापेमारी कर पांच नाबालिक लड़कियां को आर्केस्ट्रा से मुक्त कराया गया।
इन नाबालिक पांचो लड़कियों में बंगाल से लाई गई चांदनी खातून उम्र करीब 17 वर्षीय, सबिया खातून उम्र करीब 17 वर्षीय, रेशमा परवीन उम्र 16 वर्षीय, फैमुदा खातून उम्र 17 वर्षीय, रानी यादव उम्र 17 वर्षीय,नाम शामिल है। गौरा थाना अध्यक्ष बाजीगर कुमार ने बताया कि इस दौरान पुलिस ने सिवान के दुरौधा निवासी उक्त आर्केस्ट्रा संचालक अखिलेश कुमार प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
उधर आर्केस्ट्रा से मुक्त कराई गई इन नाबालिक लड़कियों को जरूरी जांच के बाद कोर्ट के निर्देश पर उनके घर भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



