संजीवनी संस्कार स्कूल में डांडिया नृत्य में छात्र छात्राओं ने बिखेरा जलवा

धार्मिक मान्यता के अनुसार डांडिया मां दुर्गा और महिषासुर के बीच हुए युद्ध को प्रदर्शित करता है: डॉ अनिल
छपरा शहर के श्यामचक आदर्श कॉलोनी स्थित संजीवनी संस्कार स्कूल में नवरात्रा के शुभ अवसर पर स्कूल के प्रांगण में शुक्रवार को डांडिया नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उदघाटन शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अनिल कुमार, स्कूल प्राचार्य रणजीत भगत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का का शुरुआत मेरे तन मन धड़कन में सिया राम राम है मन मंदिर के दर्पण में सिया राम राम है गीत से हुआ। नन्हे मुन्ने छात्र छात्राओं ने राधा कृष्ण, मां दुर्गा के रुप धारण कर सभी के मन मोह रहे थे।
और छात्र छात्राओं ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। छात्र छात्राओं के साथ साथ स्कूल के सभी शिक्षक सिक्षिकाएं भी डांडिया नृत्य कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर डा अनिल कुमार ने कहा कि धार्मिक मान्यता के अनुसार डांडिया मां दुर्गा और महिषासुर के बीच हुए युद्ध को प्रदर्शित करता है। डांडिया में उपयोग होने वाली रंगीन डंडियां मां दुर्गा की तलवार मानी जाती है और इसलिए इसे तलवार नृत्य भी कहा जाता है। गरबा और डांडिया के जरिए भक्तजन मां दुर्गा को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं,इस तरह के आयोजनों से छात्र छात्राओं के पढ़ाई के साथ-साथ एक मनोरंजन भी हो जाता है।
इस मौके पर रंजीत भगत प्राचार्य ,रितु कुमारी ,ज्योति सिंह, ममता कुमारी, अंजलि पर्वत,कुमारी कल्पना,शिशीर श्रीवास्तव, जन्मेजय सिंह, संदीप शर्मा,सीमा मिश्रा,सुरभि कुमारी साबिया,पूजा कुमारी,कमलेश कुमार मौजुद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



