Train Diverted: छपरा–गोरखपुर रूट पर बड़ा बदलाव: ट्रेनें रद्द, कई के मार्ग और समय में परिवर्तन
मैरवा यार्ड और देवरिया में ब्लॉक, कई ट्रेनें निरस्त

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से परिचालनिक सुगमता बढ़ाने और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण कार्य मैरवा यार्ड में प्वाइंट व क्रॉसिंग बदलाव तथा देवरिया सदर स्टेशन पर पैदल उपरिगामी पुल के 12 मीटर चौड़े गर्डर की लांचिंग किए जा रहे हैं। इन कामों को पूरा करने के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है, जिसके कारण दिसंबर महीने में कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है, कई के मार्ग बदले जाएंगे, जबकि कुछ ट्रेनों को निर्धारित मार्ग पर नियंत्रित कर चलाया जाएगा।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो।
सवारी गाड़ी रहेगी निरस्त
मैरवा यार्ड में प्वाइंट और क्रॉसिंग बदलने के कारण गोरखपुर–छपरा–गोरखपुर सवारी गाड़ी (55056/55055) 7, 10, 13 और 16 दिसंबर 2025 को निरस्त रहेगी।
कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया
मैरवा यार्ड कार्य के कारण 04454 नई दिल्ली–मानसी विशेष 6, 9, 12 और 15 दिसंबर को गोरखपुर कैंट–भटनी–सीवान की बजाय गोरखपुर कैंट–कप्तानगंज–थावे–सीवान होकर चलेगी। 15048 गोरखपुर–कोलकाता एक्सप्रेस 7 और 16 दिसंबर को इसी परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।14674 अमृतसर–जयनगर एक्सप्रेस 9 दिसंबर को कप्तानगंज–थावे–सीवान होकर चलेगी।
देवरिया सदर में पैदल उपरिगामी पुल के गर्डर लांचिंग के चलते 02569 दरभंगा–नई दिल्ली विशेष
6 दिसंबर को सीवान–थावे–गोरखपुर कैंट के रास्ते चलेगी। 02563 बरौनी–नई दिल्ली विशेष
6 दिसंबर को यही नया मार्ग अपनाएगी। 15110 मथुरा–छपरा एक्सप्रेस 8 दिसंबर को कप्तानगंज–थावे–सीवान होकर चलेगी। इन ट्रेनों का कप्तानगंज और थावे में दो मिनट का अस्थायी ठहराव भी दिया जाएगा।
इन ट्रेनों को मार्ग में रोका जाएगा
मैरवा यार्ड कार्य के दौरान कई ट्रेनों को बीच रास्ते नियंत्रित कर चलाया जाएगा अमृतसर–जयनगर एक्सप्रेस 12 दिसंबर को 45 मिनट, 13 दिसंबर को 40 मिनट मार्ग में रोकी जाएगी। काठगोदाम–हावड़ा एक्सप्रेस 12 दिसंबर को 25 मिनट नियंत्रित रहेगी। गोमतीनगर–कामाख्या एक्सप्रेस 15 दिसंबर को 25 मिनट रोकी जाएगी। मथुरा–छपरा एक्सप्रेस 16 दिसंबर को 30 मिनट नियंत्रित चलेगी।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ये सभी बदलाव सुरक्षा और दीर्घकालिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे हैं। कार्य पूरा होने के बाद परिचालन और अधिक सुचारु हो जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 15, 2026Sonpur Mela: 24.29 करोड़ की लागत से नये सिरे से सजेगा सोनपुर मेला क्षेत्र, 13.19 करोड़ से होगा अंबिका भवानी मंदिर का कायाकल्प
बिहारJune 15, 2026Bihar Palna Ghar: किलकारियों से गुलजार होंगे सरकारी दफ्तर, खुलेंगे 21 नए पालना घर
बिहारJune 15, 2026प्रिंस यादव की मौत की खबर सुनकर हिल गए खान सर, बोले- पैरों तले खिसक गई जमीन
बिहारJune 15, 2026ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद को मिली जमानत, भाई के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल







