भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय की स्कॉर्पियो की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, नाराज लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी किया

छपरा। जिले के एकमा थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम लगभग 7:00 बजे छपरा-सिवान नेशनल हाईवे 531 पर स्थित पुरानी चट्टी-परसागढ़ मोड़ के समीप घर जाने के दौरान एक चौपहिया वाहन की चपेट में आकर स्थानीय निवासी बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
बताया जाता है कि पुरानी चट्टी मोहल्ला निवासी राजकुमार महतो का पुत्र धनंजय कुमार महतो (35) मौज बाबा के मठिया की तरफ से बाइक पर सवार होकर अपने घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान वह सड़क किनारे खड़ी चार पहिया वाहन की चपेट में आ गया।
जिससे गंभीर रूप से वह घायल हो गया। घायल अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार हेतु एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत चिकित्सा के दौरान हो गई। वारदात से नाराज लोगों द्वारा सड़क जाम कर आगजनी की गई।
वहीं मौके पर सूचना पाकर एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी, अंचल पुलिस निरीक्षक बालेश्वर राय, बी डी ओ डॉक्टर सत्येंद्र पाराशर, सदर एसडीपीओ एमपी सिंह भी पहुंच गए। उधर युवक की मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। रात लगभग 9:00 बजे के बाद परिजनों को समझा-बुझाकर पुलिस ने मुख्य सड़क से होकर वाहनों का यातायात सामान्य कराया। बताया गया है कि मृतक धनंजय महतो एक मिठाई की दुकान में काम करता था। वह अपने पीछे 8 और 5 साल की दो पुत्रियों को छोड़ गया है। युवक की मृत्यु के बाद परिजनों के समक्ष परिवार के भरण-पोषण की विकराल समस्या खड़ी हो गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय की स्कॉर्पियो वाहन स्वामी स्टिकर नामक दुकान के सामने वारदात के कुछ देर पहले से खड़ी थी। इसी बीच मौज बाबा के मठिया के तरफ से सड़क के पूरब तरफ बाइक सवार युवक धनंजय अपने घर के लिए आ रहा था। इसी दौरान किसी ने भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय के गाड़ी का गेट खोल दिया। जिससे तेज गति से आ रहा धनंजय महतो बाइक सहित अनियंत्रित हो गया। पीछे से अज्ञात बोलेरो वाहन भी उसी समय गुजरी। स्थानीय लोगों के अनुसार निशा उपाध्याय और अज्ञात बोलेरो वाहन दोनों के चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। बोलेरो वाहन चालक वहां लेकर फरार हो गया। जबकि निशा उपाध्याय की गाड़ी खड़ी रही।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 6, 2026बिहारबिहार में 42.83 लाख परिवारों का पक्का घर पूरा, पीएम आवास योजना का 87.25% लक्ष्य हासिल
- October 6, 2026बिहारबिहार में अब नहीं होगा टेंडर घोटाला, ठेकेदार के साथ जिम्मेदार अफसरों पर भी गिरेगी गाज
- October 6, 2026TechnologyBSNL: गलत बिलिंग और सेवा में कमी पर BSNL को झटका, 6.69 लाख के बिल पर आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला
- October 5, 2026क्राइमसारण में आर्म्स एक्ट मामले में दो दोषी करार, तीन अभियुक्त बरी; सजा के बिंदु पर 29 अक्टूबर को होगी सुनवाई



