छपरा जंक्शन से होकर चलनेवाली 11 ट्रेनों का रुट बदला, कई ट्रेनों का किया शार्ट टर्मिनेशन

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता के लिए वाराणसी मंडल के यूसुफपुर-गाजीपुर सिटी खंड के मध्य ब्रिज संख्या 72 ए, 57 ए, 62 एफ, 64 बी, 66 बी, 71 बी एवं 44 ए के बदलाव हेतु आर.सी.सी. बॉक्स के लॉन्चिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में यातायात एवं पावर ब्लॉक लिये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन एवं शार्ट टर्मिनेशन-शार्ट ओरिजिनेशन किया जायेगा।
निरस्तीकरण-
– गाजीपुर सिटी से 19 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 05479/05480 गाजीपुर सिटी-दिलदार नगर-गाजीपुर सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
शार्ट टर्मिनेशन- शार्ट ओरिजिनेशन-
– दिलदार नगर से 19 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 03645 दिलदार नगर-गाजीपुर सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी गाजीपुर सिटी के स्थान पर तारीघाट में यात्रा समाप्त करेगी।
– गाजीपुर सिटी से 19 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 03646 गाजीपुर सिटी-दिलदार नगर अनारक्षित विशेष गाड़ी गाजीपुर सिटी के स्थान पर तारीघाट से चलाई जायेगी।
मार्ग परिवर्तन:
1. नई दिल्ली से 18 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-बलिया के रास्ते चलाई जा रही है।
2. लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 18 एवं 26 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-बलिया के रास्ते चलाई जा रही है।
3. छपरा से 19 एवं 27 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 05135 छपरा-औंड़िहार अनारक्षित विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औंड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी।
4. बलिया से 19 एवं 27 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 11072 बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औंड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी।
5. बरौनी से 19 एवं 27 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औंड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी।
6. बरौनी से 19 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 14523 बरौनी-अम्बाला कैंट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औंड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी।
7. वाराणसी सिटी से 19 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 15552 वाराणसी सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-बलिया के रास्ते चलाई जायेगी।
8. हापा से 18 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 09525 हापा-नाहरलगुन विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-बलिया के रास्ते चलाई जायेगी।
9. बलिया से 19 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 04055 बलिया-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औंड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी।
10. आनन्द विहार टर्मिनल से 26 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 14008 आनन्द विहार टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-बलिया के रास्ते चलाई जायेगी।
11. डॉ. अम्बेडकर नगर से 26 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 19305 डॉ. अम्बेडकर नगर-कामाख्या एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-बलिया के रास्ते चलाई जायेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 8, 2026छपराRojagar Mela Chhapra: छपरा के 100 बेरोजगार युवकों को मिलेगी नौकरी, 25 हजार तक मिलेगा वेतन
- July 8, 2026करियर – शिक्षाबिहार में 101 अनुमंडलों में 720 बालक एवं 520 बालिका बेड की क्षमता वाले नए कन्या आवासीय विद्यालय खुलेंगे
- July 8, 2026क़ृषिMoti ki Kheti: तालाब से निकलेगा ‘सफेद सोना’, बिहार में मछली के साथ होगी मोती की खेती, 60% सब्सिडी देगी सरकार
- July 8, 2026छपराSaran News: रेलवे ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, पुल से नीचे गिरकर युवक की मौत



