छपरा में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत , परिजनों में छाया मातम
छपरा। सारण के मशरक में शुक्रवार को हो रहीं बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने के कारण घर के बाहर एक अधेर महिला इसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी जैसे ही उसके परिवार के लोगों को हुई, तों परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक लाया जहां चिकित्सक ने मौत हो जाने की बात बताई।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मगुरहा गांव निवासी स्व हदया सिंह की 55 वर्षीय पत्नी मीरा देवी हैं। मृतक की पति की पहले ही मौत हो चुकी है वहीं उसको तीन छोटे छोटे बच्चे हैं। मदारपुर मुखिया प्रतिनिधि डॉ जितेन्द्र सिंह ने बताया कि बारिश सुबह से हो रहीं थी इसी बीच बारिश बंद होने पर जैसें ही अधेर महिला घर के बाहर निकली,उसी दौरान आकाशीय बिजली गिर पड़ा और मौत हो गई।
मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि परिजनों को आपदा प्रबंधन विभाग से मुवाअजा दिलवाया जाएगा। मृतक महिला प्राथमिक विद्यालय मगुरहा में रसोईया के पद पर कार्यरत हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 6, 2026क्राइमChhapra Court News: सड़क हादसे में मौत के मामले में लापरवाह चालक को डेढ़ साल की जेल, 21 हजार रुपये जुर्माना भी लगा
- November 5, 2026बिहारअब Google Pay, PhonePe और Paytm से भर सकेंगे ट्रैफिक चालान, बिहार में 16 नवंबर से शुरू होगी डिजिटल भुगतान सुविधा
- November 5, 2026बिहारट्रेनों की वेटिंग से मिलेगी राहत! छठ पर बिहार से 155 स्पेशल बसें रवाना, 200 तक बढ़ेगी संख्या
- November 5, 2026क्राइमसारण के रिविलगंज में महारानी माई मंदिर में बड़ी चोरी, सात विग्रहों के 13 सोने के नेत्र उड़ा ले गए चोर



