अपने वादे को बखूबी निर्वहन कर रहे है डॉ अनिल, ऑक्सीजन मैन का किया इलाज
छपरा। शहर के श्यामचक स्थित संजीवनी नर्सिंग होम एवं मेटरनिटी सेंटर के संस्थापक व लायंस क्लब छपरा सारण के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार ने कुछ दिन पहले ही सारण के ऑक्सीजन मैन के नाम से मशहूर दशरथ राय के मदद के करने पहुंचे थे और इलाज के साथ आर्थिक मदद के साथ उन्होंने एक वादा भी किया था कि जब तक ये जिंदा रहेंगे इनका अपने संस्थान संजीवनी नर्सिंग में में मुफ्त इलाज करेंगे। जिसका वो बखूबी अपने किये हुए वादा का निर्वहन कर रहे है। दशरथ राय का गुरुवार का तबियत ज़्यादा खराब होने पर उनके परिजनों द्वारा संजीवनी नर्सिंग होम में लाया गया। जिसके बाद डॉ अनिल कुमार ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया।
पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे दशरथ राय:
पिछले आठ नौ माह से दसरथ राय बीमार थे। परिजन अपने यथा शक्ति से हर संभव इलाज करा रहे थे,जिसके बाद भी उनकी स्थिति सुधार नहीं हो रही थी और परिजन की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण समाज से मदद के आस की उम्मीद कर रहे थे तभी अख़बार में न्यूज़ छपी थी की अक्सीजन मैन दशरथ राय को मदद की दरकार है। जिसके बाद सबसे पहले डॉ अनिल कुमार ने पहुंच कर मदद के साथ वादा किया की इनका आजीवन अपने संस्थान में ईलाज करेंगे।
डॉ अनिल कुमार ने कहा कि समाज में ऐसे लोगों की जरूरत है जो समाज के लिए समर्पित रहते है और समाज में अपने कार्य से एक आयाम लिखते है। आज के इस दौड़ में अपने लिए तो सभी जी रहे है लेकिन दशरथ राय जैसे व्यक्ति पर्यावरण को न सिर्फ बचा रहे बल्कि प्रदूषण को भी कम कर लोगों के लिए जीना आसान कर रहे है। उन्होंने बताया कि अब तक 35 हजार से अधिक पेड़ लगा चुके है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



