सारण SP बोले- रक्षाबंधन पर अपने भाइयों को उपहार में दें हेलमेट, बहन लें सुरक्षा का संकल्प

छपरा। जिले में बढ़ रहे सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डा. कुमार आशीष ने रक्षाबंधन के अवसर पर सभी बहनों से अपने भाई को उपहार में हेलमेट देने की भावनात्मक अपील की है। यह अपील एक पोस्टर जारी कर की गई है, जिसमें सभी बहनों से अपने भाई को हेलमेट उपहार में देने के साथ ही नशा नहीं करने की शपथ लेने के सलाह दी गई है।
सड़क दुर्घटना में 269 व्यक्तियों की मृत्यु:
एसपी ने कहा कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं के कारण माह जनवरी 2024 से अबतक 269 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है एवं 169 व्यक्ति जख्मी हुए हैं। इन दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। उन्होंने बाइक चलाने वालों से कहा कि वे हेलमेट का उपयोग अवश्य करें। नशापान से भी दूर रहें। इस अभियान को सफल बनाने के लिए एसपी ने बहनों से आगे आकर अपने-अपने भाई से इस रक्षाबंधन पर शारीरिक सुरक्षा से संबंधित वचन लेने की अपील की है। यह सुरक्षा तभी संभव है जब सभी भाई हेलमेट लगाकर ही बाइक चलाएंगे तथा नशापान से दूर रहेंगे।
हेलमेट का उपहार दें :
जारी पोस्टर में यह स्लोगन दिया गया है ‘हेमलेट का उपहार दें और नशामुक्त बिहार बनाएं। सड़क सुरक्षा को लेकर एसपी के इस पोस्टर अभियान की तारीफ की जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाJune 28, 2026JPU Admission Online: जेपीयू में BCA, BBA, BMC सहित कई प्रोफेशनल कोर्सों में नामांकन का मौका
क़ृषिJune 28, 2026Fish Farming: आधुनिक तकनीक से मछली पालन सीखेंगे 3 हजार किसान, ऑनलाइन आवेदन से होगा चयन
बिहारJune 28, 2026Electric Vehicle: बिहार में EV की रफ्तार हुई सुपरफास्ट, पांच साल में 10 गुना बढ़ी Electric वाहनों की खरीद
TechnologyJune 28, 2026Social Media: फेक न्यूज और आपत्तिजनक पोस्ट पर डिजिटल स्ट्राइक, 128 FIR दर्ज, 9 चैनल डिलीट







