सारण के रहने वाले इस DM की हो रही है वाहवाही, उनके काम का पीएम मोदी भी मुरीद ; राष्ट्रपति से मिला भूमि सम्मान
छपरा। सारण के रहने वाले व भोजपुर के जिलाधिकारी के कार्यों की वाहवाही हो रही है। उनके काम का पीएम नरेंद्र मोदी भी मुरीद है।भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधीन भू-संपदा विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए सारण के लाल व भोजपुर के कलक्टर राजकुमार को भूमि सम्मान के प्लेटिनम पुरस्कार से मंगलवार को नवाजा गया।

नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने राजकुमार को जब भूमि सम्मान की चमचमाती ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र दिया तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। टॉफी देने के बाद राष्ट्रपति ने राजकुमार को उनकी विशिष्ट उपलब्धि के लिए धन्यवाद देते हुए और बेहतर कार्य करने के लिये भी प्रोत्साहित किया। भोजपुरी माटी सारण के रिविलगंज बाजार के रंजीत प्रसाद व उमा देवी के होनहार पुत्र राजकुमार मृदुभाषी व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति हैं।

वे भोजपुर जिलाधिकारी के पद का दायित्व निभाते हुए डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉड्र्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम में सीएस खतियान का शत प्रतिशत डिजिटलाइजेशन किया है। राष्ट्रपति से सम्मानित होने के बाद राजकुमार ने बताया कि यह सम्मान सारण -भोजपुर के लोगों का सम्मान है, जिनके प्यार- स्नेह के बल पर उन्होंने आज इस मुकाम को हासिल किया है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में जो भी योजनाएं हैं ,उसे शत प्रतिशत धरातल पर उतरना और इसका लाभ आम लोगों तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है।राजकुमार को राष्ट्रपति से सम्मानित होने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो उनके पैतृक प्रखंड रिविलगंज सहित जिले में खुशी देखी जा रही है। युवा से लेकर बुजुर्गों ने राजकुमार के कार्यों की सराहना करते हुए प्रसन्नता जताई है। राज्य के चर्चित आईएएस राजकुमार के नाम पर पहले से ही कई उपलब्धियां है। मिसिंग बच्चों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाने व उनको अपने मां-बाप से मिलवाने में अहम भूमिका निभाने वाले राजकुमार को मिसिंग चिल्ड्रन के मसीहा भी कहा जाता है ।
प्रतिष्ठित इंडिया टुडे ने देश के प्रशासनिक सहित विभिन्न क्षेत्रों के 50 महतवपूर्ण शख्सियतों में राजकुमार को भी शामिल किया था और अपने कवर पेज पर फोटो सहित प्रमुखता से जगह दी थी।इसके अलावा अमेजन ने भी राजकुमार के प्रयासों की सराहना की थी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



