अब घर बैठे मिलेगी 118 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री, बिहार में 77.80 लाख दस्तावेज अपलोड
दादा-परदादा की जमीन की रजिस्ट्री ढूंढना होगा आसान, बिहार सरकार पुराने दस्तावेज कर रही ऑनलाइन
पटना:बिहार में 118 साल पहले खरीदी-बेची गई जमीन के दस्तावेजों को अब घर बैठे देखा जा सकेगा। इसके लिए मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग पुराने निबंधित दस्तावेजों के डिजिटाइजेशन का काम लगातार कर रहा है। विभाग के अनुसार, 1908 से 1995 तक के लगभग 5 करोड़ 15 लाख दस्तावेजों को डिजिटाइज करने का लक्ष्य है। इनमें से अब तक 77 लाख 80 हजार दस्तावेज निबंधन विभाग की वेबसाइट https://enibandhan.bihar.gov.in पर अपलोड किए जा चुके हैं। इस काम के लिए 10 एजेंसियां लगाई गई हैं, जो रोजाना हजारों दस्तावेजों को स्कैन एवं अपलोड कर रही हैं।
1996 से 2005 तक के दस्तावेजों का काम पूरा
विभाग ने आगे बताया कि 1996 से 2005 तक के दस्तावेजों का काम पूरा कर लिया गया है। इस अवधि के कुल 68 लाख 51 हजार दस्तावेजों को स्कैन कर पीडीएफ बनाया गया है, जिनमें से 66 लाख दस्तावेजों के पीडीएफ को वेबसाइट पर अपलोड किया जा चुका है। आम लोग इनकी सच्ची प्रतिलिपि को आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, 2006 से अब तक के सभी दस्तावेज भी कंप्यूटरीकृत निबंधन प्रणाली के तहत पोर्टल पर मौजूद हैं।
अब जो भी नया निबंधन हो रहा है, उसका लिंक पक्षकार के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाता है, जिससे वे तुरंत दस्तावेज डाउनलोड कर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य निबंधन विभाग की सुविधाओं को पूरी तरह से डिजिटल करना है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



