बिहार की गरिमा लोहिया बनीं UPSC टॉपर, देश में मिला दूसरा स्थान

पटना।संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही आयोग ने सीएसई 2022 टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी है। इसमें बिहार की गरिमा लोहिया ने पूरे देश में दूसरा स्थान पाकर इतिहास रच दिया है।गरिमा मूलरुप से बिहार के बक्सर जिले की रहने वाली है। उन्होंने बक्सर में रहकर ही यूपीएससी की तैयारी की और देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया। आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इशिता किशोर ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में टॉप किया है। इशिता ने ऑल इंडिया रैंक वन पाकर देश में पहला स्थान पाया है। वहीं, दूसरे स्थान पर बिहार की बेटी गरिमा लोहिया हैं। गरिमा का रोल नंबर 1506175 है।यूपीएससी सीएसई 2022 के रिजल्ट में शीर्ष पांच में चार लड़कियां हैं। इनमें इशिता किशोर फर्स्ट, गरिमा लोहिया सेकेंड, उमा हरति एन थर्ड और स्मृति मिश्रा को फोर्थ रैंक मिला है।
यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए कुल 933 उम्मीदवारों की अनुशंसा की है।इन सेवाओं में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और केंद्रीय सेवा समूह ‘ए’ और समूह ‘बी’ शामिल हैं। दूसरी तरफ, सफल घोषित कुल उम्मीदवारों में 345 जनरल कटेगरी के हैं, जबकि 99 EWS, 263 OBC, 154 SC और 172 SC कटेगरी के हैं। इसके अतिरिक्त, 178 उम्मीदवारों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है।
बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने UPSC CSE की प्रीलिम्स परीक्षा 5 जून 2022 को आयोजित की थी। इसका परिणाम 22 जून को जारी किया गया था। प्रीलिम्स में सफल अभ्यर्थी 16 से 25 सितंबर तक आयोजित मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसके परिणाम 6 दिसंबर को घोषित किए गए थे। वहीं, साक्षात्कार 18 मई को समाप्त हुए थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 22, 2026क्राइमCrime News: छपरा शहर में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, SSP ने की मामले की जांच
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान



