ज़ब एक साल के थी तो हो गयी पिता की मौत, एक छोटे से गांव से निकलकर बिग बॉस तक पहुँचनेवाली कौन है शिवानी

डेस्क। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शिवानी कुमारी बिग बॉस के घर पहुंच चुकी हैं. यूपी के एक छोटे से गांव से निकलकर बिग बॉस तक पहुंचना आज के दौर में सोशल मीडिया की ताकत को साबित करता है. शिवानी के इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं, जिनके दम पर शिवानी पहुंच गई हैं बिग बॉस के घर. जानते हैं गांव से लेकर OTT तक शिवानी की जर्नी.
कभी लोगों ने किया था विरोध
शिवानी यूपी के औरैया में एक छोटे से गांव अरयारी की रहने वाली हैं. शुरू से ही जीवन आसान नहीं रहा. पिता की मृत्यु तब हो गई थी जब शिवानी की उम्र एक साल थी. चार बहनों में वो सबसे छोटी हैं. उनका जीवन तब बदला जब उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करना शुरू किए. इंस्टाग्राम पर आज उनके 40 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उनका यूट्यूब चैनल भी है, जहां 24 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं.
लेकिन आज जिन वीडियोज़ की वजह से शिवानी ने दुनिया में पहचान बनाई, उनकी शुरुआत करने में उनको काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा.
बात करते हुए शिवानी बताती हैं”पढ़ाई के साथ-साथ मैंने वीडियो बनाना भी शुरू कर दिया, लोग मुझे ट्रोल करते थे, इसका विरोध करते थे. गांव वाले मेरे खिलाफ बोलते थे और मेरी मां को गुमराह करते थे कि आपकी बेटी नचनिया है. लोग कहते थे कि तुझे देखकर हमारे बच्चे बिगड़ जाएंगे. अगर पिता होते तो आप समझ जाते कि वो जो कर रही है वो गलत है. ये काम ठीक नहीं है. लेकिन मुझे पता है कि ये गलत नहीं है.
मम्मी ने मुझे बहुत मारा. मेरे बाल नोचे और चाकू से वार कर दिया. वो कहती थीं कि मेरा नाम खराब मत करो. मम्मी मुझे बहुत गालियां देती थीं, कहती थीं कि ये वीडियो बनाना बंद करो, लेकिन मैंने वीडियो बनाना बंद नहीं किया. और वीडियो बनाने के बाद मैंने इतनी मेहनत की और जब वीडियो वायरल होने लगे तो लोगों ने मुझे अपना प्यार दिया.”
शिवानी की वीडियोज़ चलीं और सोशल मीडिया पर उनकी पहचान बनी. लोग उनको पसंद भी करते हैं. कुछ लोग उनकी आलोचना भी करते हैं. लेकिन इसी सोशल मीडिया की वजह से शिवानी ने अपने गांव में सबसे बड़ा घर बनवाया है. गांव में उनके दो घर हैं और उन्होंने कार भी खरीद ली है.
शिवानी कहती है कि उन्हें जब बिग बॉस की तरफ से अप्रोच किया गया तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ. टाइम्स इंटरनेट से बात करते हुए उन्होंने बताया कि उनके मैनेजर ने उन्हें इस बात की जानकारी दी कि बिग बॉस की तरह से संपर्क किया गया है तो उन्हें यकीन नहीं हुआ.
बिग बॉस की टीम से उनकी मीटिंग हुई और उनका ऑडिशन लिया गया. शिवानी कहती हैं कि ऑडिशन देने के बाद उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उन्हें बुलाया जाएगा. लेकिन आखिरकार उन्हें अनिल कपूर के शो में जगह मिल ही गई.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 27, 2026सारण में मछलियों के मातृत्व काल की सुरक्षा के लिए प्रशासन सख्त, 15 अगस्त तक शिकारमाही पर रोक
बिहारJune 27, 2026बिहार में मात्र 1 रूपये में 40 एकड़ जमीन देगी सरकार, निवेशकों के लिए खुला खजाना
नौकरीJune 27, 2026Bihar Fishery Assistant Recruitment: बिहार में मछली उत्पादन बढ़ाने की बड़ी तैयारी, 2,000 पंचायतों में तैनात होंगे मत्स्य सहायक
क्राइमJune 24, 2026Bharat Tiwari: भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में बड़ा फैसला, रिटायर्ड हाईकोर्ट जज करेंगे जांच







