सारण के DM ने पोषण जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
– वीडियो क्लिप के माध्यम से कुपोषण को कम करने को लेकर जिलेवासियों को किया जाएगा जागरूक: जिलाधिकारी
– गर्भवती महिलाओं और बच्चों को समय पर आवश्यक पोषण के उपयोग करने के लिए विशेष रूप से दी जाएगी जानकारी: डीपीओ
– विभागीय स्तर पर चयनित स्थलों पर पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति किया जाएगा जागरूक: सिद्धार्थ सिंह
छपरा। पोषण माह के दौरान लोगों तक पोषण के प्रति जागरुकता लाने के लिए विभिन्न प्रकार के जागरुकता अभियान का संचालन किया जा रहा है। जिसमें पोषण माह की गतिविधियों के रूप में गर्भावस्था, शैशवावस्था, बचपन और किशोरावस्था के दौरान पोषण की उपयोगिता पर जागरूक करने के उद्देश्य से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त बातें सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने समाहरणालय परिसर में आईसीडीएस द्वारा आयोजित पोषण जागरुकता रथ को रवाना करने के बाद कही। इस अवसर पर दरियापुर की सीडीपीओ अंजू सिंह, पोषण अभियान के जिला समन्वयक सिद्धार्थ सिंह एवं जिला परियोजना सहायक अरविंद कुमार सिंह के अलावा कई महिला पर्यवेक्षिका एवं आईसीडीएस के कर्मी उपस्थित थे।
– वीडियो क्लिप के माध्यम से कुपोषण को कम करने को लेकर जिलेवासियों को किया जाएगा जागरूक: जिलाधिकारी
जिलाधिकारी अमन समीर ने पोषण जागरूकता रथ सह एलईडी वैन को सारण समाहरणालय परिसर से
हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद मीडिया कर्मियों से कहा कि जागरूकता रथ सह प्रचार वाहन जिले के सभी प्रखंडों में पोषण पखवाड़ा – 2024 के तहत आगामी 23 मार्च तक विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र, छोटे- छोटे बाजार या अन्य सार्वजनिक स्थल जहां पर जागरूकता रथ एलइडी वैन के द्वारा पोषण एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा छोटे – छोटे वीडियो क्लिप के माध्यम से कुपोषण को कम करने को लेकर जिलेवासियों को जागरूक किया जाएगा।
– गर्भवती महिलाओं और बच्चों को समय पर आवश्यक पोषण के उपयोग करने के लिए विशेष रूप से दी जाएगी जानकारी: डीपीओ
आईसीडीएस की डीपीओ कुमारी अनुपम ने बताया कि मार्च महीने को विभागीय स्तर पर पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को गर्भवती महिलाओं, बच्चों को समय पर आवश्यक पोषण के उपयोग करने की विशेष जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए जिलेवासियों के बीच रैली, प्रभात फेरी व साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। वहीं आमलोगों के साथ पोषण शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा पूरे माह के दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर नवजात शिशुओं के 06 माह तक केवन स्तनपान और इसके बाद ऊपरी आहार की जानकारी विशेष रूप से दी जाएगी।
– विभागीय स्तर पर चयनित स्थलों पर पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति किया जाएगा जागरूक: सिद्धार्थ सिंह
पोषण अभियान के जिला समन्वयक सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि विभाग द्वारा पोषण पखवाड़ा- 2024 के प्रचार प्रसार को लेकर प्रचार वाहन जागरूकता रथ सह एलईडी वैन के माध्यम से जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों द्वारा चयनित सार्वजनिक स्थलों पर जिलेवासियों को वीडियो दिखाकर पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। वहीं जनजागरूकता रथ द्वारा पौष्टिक आहार, स्वच्छता एवं साफ सफाई तथा गर्भवती और धात्री महिलाओ को पौष्टिक आहार लेने से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 4, 2026क्राइमसब्जी दुकान से गांजा, किराना स्टोर से स्मैक का कारोबार! सारण पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां



