सारण के सरकारी कार्यालयों में लागू होगा ई-ऑफिस प्रणाली, सभी रिकॉर्ड डिजिटल प्लेटफार्म पर रहेगा सुरक्षित
छपरा। सारण जिला में सभी कार्यालयों के ई-ऑफिस के माध्यम से संचालन के लिए कार्य किया जा रहा है। कुछ कार्यालय ई-ऑफिस के माध्यम से संचालित भी हो रहे हैं। अन्य सभी कार्यालयों को भी ई-ऑफिस के माध्यम से संचालित करने हेतु कार्रवाई की जा रही है। सभी कार्यालयों का लॉगिन आईडी तैयार किया जा चुका है साथ ही फ़ाइल हेड की भी मैपिंग की गई है।
समाहरणालय सभागार में सभी जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के लिये एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। सूचना एवं प्रावैधिकी विभाग , बिहार के मुख्यालय से आये तकनीकी पदाधिकारियों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। लाइव डेमो के द्वारा स्टेप बाई स्टेप पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
इलेक्ट्रॉनिक ऑफिस के क्रियान्वयन से पदाधिकारी क्षेत्र में भ्रमणशील रहने के दौरान भी संचिकाओं का निष्पादन कर सकेंगे जिससे समय की बचत होगी तथा निष्पादन में तेजी आयेगी। इससे संचिकाओं की सुरक्षा भी बढ़ेगी क्योंकि सभी रिकॉर्ड डिजिटल फॉर्म में सुरक्षित रहेंगे। संचिकाओं के साथ किसी भी रूप में छेड़छाड़ संभव नहीं होगा।
सभी पदाधिकारियों को ई-ऑफिस के क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक हार्ड वेयर , सॉफ्टवेयर, इंटरनेट आदि की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई। पत्र प्राप्त होने से लेकर अंतिम रूप से निर्देश जारी करने तक की संचिका की सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता, निदेशक डीआरडीए, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी आदि उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



