छपरा में 2 बच्चों को छोड़कर मां प्रेमी के साथ हुई फरार

छपरा। कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है। प्यार कभी भी किसी से भी किसी भी वक्त हो सकता है। प्यार में पागल आशिक अपने प्यार के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। ऐसा ही एक मामला सारण से आया है जहां प्यार में पागल एक महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई है।
मामला सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के मुकंदपुर गांव का है। जहाँ दो बच्चे को छोड़कर उसकी मां किसी गैर मर्द के साथ फरार हो गई है। इस संबंध ने पीड़िता के पति के कोर्ट परिवाद के आलोक में मंगलवार को तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।जिसमे पीड़ित पति ने अपने पत्नी खुश्बू ईशा को आरोपित किया है।
पीड़ित का कहना है की उसका ससुराल मकेर के मधवल गांव है। उसकी शादी वर्ष 2018 में हुई थी। उसे एक चार वर्ष का पुत्र और दो वर्ष की एक पुत्री है। जिसे छोड़कर उसकी पत्नी घर से 15 हजार नकद और आभूषण लेकर फरार हो गई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य
- October 15, 2026छपराTraffic Chhapra: छपरा में दशहरा को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश



