छपरा में रोजगार मेला में 144 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी, 25 कंपनियों ने लिया हिस्सा

छपरा। छपरा शहर के राजेंद्र कॉलेज परिसर में दो दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें सारण सिवान व गोपालगंज के बेरोजगार युवक-युवतियों का जमावड़ा लग गया। नौकरी तलाश में युवा भटकते हुए दिखे। श्रम संसाधन विभाग के तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष 2023 में राजेंद्र कॉलेज छपरा के प्रांगण में दो दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन श्रम संसाधन विभाग के मंत्री सुरेंद्र राम के द्वारा किया गया ।
रोजगार मेला में कुल 25 निजी कंपनी ने भाग लिया। श्रम संसाधन विभाग की तरफ से कुल 12 स्टॉल लगाए गए थे । मेला में मंत्री के द्वारा लाभुकों को टूल किट, स्टडी किट, KYP प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। नियोजक के द्वारा कुल 970 बायोडाटा प्राप्त किया गया जिसमें कुल 144 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। निजी क्षेत्र में आईटीआई, डिप्लोमा, सेल्स, मार्केटिंग, सिक्युरिटी गार्ड की कंपनी ने भाग लिया। यह चयन प्रक्रिया 02/11/2023 को भी जारी रहेगी।
इस मौके पर रामानुज प्रसाद विधायक सोनपुर, प्रोo विधानचंद्र भारती प्राचार्य राजेंद्र कॉलेज, प्रियंका रानी उप विकास आयुक्त छपरा , संजय सिन्हा उप निदेशक (नियोजन ), पटना, अमित कुमार उप निदेशक , सारण प्रमंडल, अश्वाजीत पराशर, सहायक निदेशक, पटना, शोभा कुमारी, नियोजन पदाधिकारी, सुश्री पिंकी भारती, नियोजन पदाधिकारी, गोपालगंज, राजेश कुमार, नियोजन पदाधिकारी, सीवान मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 6, 2026बिहारबिहार में 42.83 लाख परिवारों का पक्का घर पूरा, पीएम आवास योजना का 87.25% लक्ष्य हासिल
- October 6, 2026बिहारबिहार में अब नहीं होगा टेंडर घोटाला, ठेकेदार के साथ जिम्मेदार अफसरों पर भी गिरेगी गाज
- October 6, 2026TechnologyBSNL: गलत बिलिंग और सेवा में कमी पर BSNL को झटका, 6.69 लाख के बिल पर आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला
- October 5, 2026क्राइमसारण में आर्म्स एक्ट मामले में दो दोषी करार, तीन अभियुक्त बरी; सजा के बिंदु पर 29 अक्टूबर को होगी सुनवाई



