Kumbh Mela Special Train: छपरा से झूसी के लिए श्रद्धालुओं के लिए चलेगा स्पेशल पैसेंजर ट्रेन
प्रयागराज मेला को लेकर रेलवे किया ऐलान

छपरा। प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेला 2025 के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा की घोषणा की है। मेला अवधि के दौरान यात्रियों की सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 05005/05006 छपरा–झूसी–छपरा माघ मेला आरक्षित विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा।
यह विशेष ट्रेन छपरा से जनवरी एवं फरवरी 2025 की चयनित तिथियों पर तथा वापसी में झूसी से निर्धारित तिथियों पर चलाई जाएगी, जिससे माघ मेला में जाने वाले और लौटने वाले श्रद्धालुओं को सीधी रेल सुविधा मिल सकेगी।
छपरा से झूसी के लिए संचालन (गाड़ी संख्या 05005)
गाड़ी संख्या 05005 छपरा–झूसी माघ मेला आरक्षित विशेष ट्रेन 01, 02, 03, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 21, 22, 23, 30, 31 जनवरी तथा 01, 13, 14 और 15 फरवरी 2025 को छपरा से रात्रि 21:00 बजे प्रस्थान करेगी।
यह ट्रेन सुरेमनपुर, सहतवार, बलिया, चितबड़ागांव, करीमुद्दीनपुर, यूसुफपुर, गाजीपुर सिटी, औंड़िहार, वाराणसी सिटी, वाराणसी, बनारस, माधोसिंह एवं ज्ञानपुर रोड में ठहराव लेते हुए अगले दिन सुबह 04:00 बजे झूसी पहुंचेगी।
झूसी से छपरा के लिए वापसी संचालन (गाड़ी संख्या 05006)
वापसी में 05006 झूसी–छपरा माघ मेला आरक्षित विशेष ट्रेन 02, 03, 04, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 22, 23, 24, 31 जनवरी तथा 01, 02, 14, 15 और 16 फरवरी 2025 को झूसी से रात्रि 20:00 बजे रवाना होगी।
यह ट्रेन ज्ञानपुर रोड, माधोसिंह, बनारस, वाराणसी, वाराणसी सिटी, औंड़िहार, गाजीपुर सिटी, यूसुफपुर, करीमुद्दीनपुर, चितबड़ागांव, बलिया, सहतवार और सुरेमनपुर होते हुए अगले दिन सुबह 03:45 बजे छपरा पहुंचेगी।
कोच संरचना
इस माघ मेला आरक्षित विशेष ट्रेन में कुल 15 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं—
- 01 जेनरेटर सह लगेज यान
- 01 एलएसएलआरडी
- 06 शयनयान श्रेणी
- 07 वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व आरक्षण सुनिश्चित कर लें और मेला अवधि के दौरान रेलवे द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026छपराSaran Flood Alert: सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा, डीएम का बड़ा अलर्ट- अधिकारी छोड़ नहीं सकेंगे मुख्यालय
- August 26, 2026छपरासारण में बाढ़ का अलर्ट: 40 किलोमीटर तटबंध का DM-SSP ने किया निरीक्षण
- August 26, 2026छपराChhapra News: पुल की रेलिंग पर बैठना पड़ा भारी, सारण में नदी में गिरने से युवक की मौत
- August 26, 2026छपराfolk singer Shekhar Suman: छपरा के प्रसिद्ध लोक गायक शेखर सुमन ने नदी में कूदकर दी जान, तलाश में जुटी एसडीआरएफ



