Vehicle Auction: सारण में शराब के मामलों में जब्त 318 वाहनों की होगी निलामी, डीएम ने दी हरी झंडी
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने मद्य निषेध मामलों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

छपरा। सारण जिले में मद्य निषेध कानून के तहत जब्त किए गए वाहनों की नीलामी को लेकर प्रशासन अब सख्त मोड में आ गया है। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने शुक्रवार को मद्य निषेध से संबंधित लंबित अधिहरण वादों, वाहन नीलामी एवं शराब विनष्टीकरण की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जब्त वाहनों की नीलामी में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी लंबित मामलों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में बताया गया कि मद्य निषेध से जुड़े अधिहरण वाद अपर समाहर्त्ता के न्यायालय में 70, उप समाहर्ता भूमि सुधार सदर में 30, सोनपुर में 73 तथा मढ़ौरा में 48 मामले लंबित हैं। जिलाधिकारी ने इन सभी लंबित मामलों का एक माह के भीतर पूर्ण रूप से निष्पादन करने का निर्देश दिया।
फरवरी में एक साथ होगी 256 वाहनों की नीलामी
समीक्षा के दौरान यह भी सामने आया कि मद्य निषेध के तहत जब्त कुल 256 वाहन अभी नीलामी की प्रतीक्षा में हैं। इस पर जिलाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी एवं मोटरयान निरीक्षक (MVI) को निर्देश दिया कि वे इस माह के अंत तक सभी शेष वाहनों का मूल्यांकन प्रतिवेदन तैयार कर उपलब्ध कराएं। साथ ही फरवरी माह में एक साथ सभी 256 वाहनों की नीलामी प्रक्रिया पूरी कराने का निर्देश दिया गया, ताकि सरकारी राजस्व की क्षति रोकी जा सके।
इसके अलावा, 62 वाहनों की नीलामी प्रक्रिया को लेकर सहायक आयुक्त, मद्य निषेध को निर्देश दिया गया कि वे इस माह के भीतर ही नीलामी की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
शराब विनष्टीकरण में भी तेजी लाने का निर्देश
बैठक में शराब विनष्टीकरण की प्रगति की भी समीक्षा की गई। प्रभारी पदाधिकारी, विधि शाखा को लगभग 30 हजार लीटर शराब के विनष्टीकरण से संबंधित प्राप्त प्रस्तावों पर एक सप्ताह के भीतर सभी संबंधित न्यायालयों से आदेश प्राप्त कर अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं थाना स्तर से शेष लगभग 22 हजार लीटर शराब के विनष्टीकरण हेतु अविलंब प्रस्ताव भेजने और प्रक्रिया तेज करने का भी आदेश दिया गया।
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि मद्य निषेध कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिहरण, नीलामी और विनष्टीकरण की प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूरी होना आवश्यक है। इससे न सिर्फ कानून का सख्ती से पालन होगा, बल्कि सरकारी राजस्व में भी वृद्धि होगी। प्रशासन की इस सख्ती से साफ है कि आने वाले दिनों में सारण जिले में जब्त वाहनों की नीलामी और शराब विनष्टीकरण की प्रक्रिया में तेजी देखने को मिलेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराApril 16, 2026Digital Census: इतिहास में पहली बार डिजिटल जनगणना, मोबाइल से खुद भरें जानकारी
क्राइमApril 16, 2026Saran Crime News: सारण में नशेड़ी युवक ने डंडे से पीट-पीटकर वृद्ध को मार डाला
छपराApril 16, 2026सारण में एलपीजी गैस की कोई किल्लत नहीं, होम डिलीवरी अनिवार्य: डीएम
छपराApril 16, 2026PM Surya Ghar Yojana: अब अपने छत पर सोलर लगाइए, सालों तक बिजली बिल से छुटकारा पाइए







