छपरा
छपरा-मथुरा एक्सप्रेस समेत 2 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन, तीसरी लाइन निर्माण को लेकर रेलवे का निर्णय
छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता और यातायात प्रवाह को बेहतर बनाने हेतु कुसम्ही-गोरखपुर कैंट-गोरखपुर जं. के बीच तीसरी लाइन परियोजना के अंतर्गत गोरखपुर स्टेशन से गोरखपुर कैंट तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किए जा रहे हैं। इस तकनीकी कार्य के कारण कुछ ट्रेनों के मार्गों में बदलाव किया गया है, जबकि एक ट्रेन का पूर्व घोषित मार्ग परिवर्तन रद्द कर दिया गया है।
इन ट्रेनों का मार्ग बदला गया है
– बांद्रा टर्मिनस से 19 एवं 20 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन समाप्त कर दिया गया है। यह गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग से चलाई जायेगी।
– छपरा से 16, 18, 21, 23, 25, 28, 30 अप्रैल एवं 02 मई, 2025 को चलने वाली 15109 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-सीवान-भटनी-औंड़िहार-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज जं., कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जायेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



