छपरा में हज यात्रियों को दिया जायेगा प्रशिक्षण, महिलाओं के लिए आवास एवं भोजन की विशेष व्यवस्था

छपरा। शहर के छोटा तेलपा स्थित मदरसा मदीनतूल उलूम के नाजिम-ए-आला और जिला हज ट्रेनर जावेद आलम ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी हज 2024 के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन गुरुवार को किया गया है. शिविर में अल्हाज इदरीस अंसारी, जफर कासमी, कारी आफताब, मदरसा के प्रिंसिपल मौलाना अशफाक अहमद आदि प्रशिक्षण देंगे. जिला हज प्रशिक्षक जावेद आलम ने बताया कि मदरसे में हर साल जिले के हज यात्रियों को सफर मुबारक से जुड़े महत्वपूर्ण चरणों से परिचित कराया जाता है. जिसमें हज यात्रा की शुरुआत से लेकर अंत तक उपयोगी महत्वपूर्ण जानकारी बताई गई है.
जिससे हज के फर्ज अदा करने में कोई परेशानी न हो और यात्रियों को इसका पूरा लाभ मिल सके. शिविर में महिलाओं के लिए आवास एवं भोजन की विशेष व्यवस्था होगी. जावेद आलम ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में इस वर्ष सारण जिले से कुल 59 हज यात्री रवाना होंगे. सभी प्रमुख कवर हेड को मेडिकल बुक भी उपलब्ध कराया जाएगा. अन्य जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9852751170 पर संपर्क किया जा सकता है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



