अब छपरा कचहरी स्टेशन से मऊ तक चलेगी पैसेंजर ट्रेन

छपरा: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु मऊ छपरा के मध्य प्रति दिन चलने वाली गाड़ी सं-05443/05444 मऊ -छपरा-मऊ अनारक्षित सवारी गाड़ी का मार्ग विस्तार 17 मई से छपरा कचहरी स्टेशन तक करने का निर्णय लिया गया है।
परिणामस्वरूप गाड़ी संख्या 05444 मऊ-छपरा कचहरी अनारक्षित डेली सवारी गाड़ी 17 मई, 2024 शुक्रवार से मऊ से प्रति दिन तथा गाड़ी संख्या 05443 छपरा कचहरी-मऊ अनारक्षित डेली सवारी गाड़ी 17 मई, 2024 शुक्रवार से छपरा कचहरी से प्रति दिन चलायी जाएगी ।
गाड़ी संख्या 05444 मऊ-छपरा कचहरी मऊ से सुबह 05:00 बजे प्रस्थान कर छपरा से 10:15 बजे छूटकर छपरा कचहरी 10:30 बजे पहुँचेगी। वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05443 छपरा कचहरी-मऊ अनारक्षित सवारी गाड़ी 17 मई, 2024 शुक्रवार से प्रति दिन छपरा कचहरी से शाम 16:00 बजे प्रस्थान कर छपरा से 16:25 बजे छूटकर रात 21:20 बजे मऊ पहुँचेगी । इस गाड़ी का समय एवं ठहराव छपरा एवं मऊ के मध्य सभी स्टेशनों पर पूर्ववत रहेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमApril 29, 2026सारण में अवैध ऑर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग लड़कियों का शोषण, हिरासत में बांग्लादेशी महिला
छपराApril 29, 2026सारण में खनन माफियाओं के खिलाफ चलेगा अभियान, बॉर्डर पर बन रहा है माइनिंग चेकपोस्ट
बिहारApril 29, 2026बिहार में AI से कंट्रोल होगा ट्रैफिक, ITMS प्रोजेक्ट में 42 कंपनियों की एंट्री
Railway UpdateApril 29, 2026अब ट्रेन से विदेश यात्रा, IRCTC की लग्जरी ट्रेन से भारत से भूटान तक सफर







