छपरा में फांसी लगाकर ससुराल वालों ने की महिला की हत्या, घर छोड़कर फरार

छपरा। सारण जिले के सोनपुर में एक महिला के हत्या का मामला सामने आया है। महिला का शव उसके ससुराल में फंदे से लटका पाया गया । ससुराल के सभी परिजन शव छोड़कर भाग गए । जिसके बाद मायके से पहुचे लोगो ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान सोनपुर थाना क्षेत्र के अफराबाद गांव निवासी चुन्नू चौधरी के पत्नी मीरा देवी (35वर्ष) के रूप में हुआ है। मायके वालों के दिए गए आवेदन के आधार पर प्रथमिकी दर्ज की गई है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतका के भाई संतोष कुमार ने बताया कि उसकी बहन के साथ ससुराल में आए दिन मारपीट की घटना होती रहती थी। जिसको लेकर कई बार पंचायत किया जा चुका है। लेकिन सोमवार को ससुराल वालों द्वारा मारपीट कर उसे फंदे से लटका दिया गया। मौत की सूचना मृतका के पति द्वारा दिया गया। जिसके बाद सोनपुर पहुंचे मायके वालों ने मृतका के ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मृतका का मायका मुजफ्फरपुर जिला के सरैया थाना अंतर्गत त्रिपुरा रामपुर विश्वनाथ गांव में है। जिसका विवाह 7 वर्ष पूर्व हुआ था।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए सोनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के अपराध में एक महिला का शोशव अनुमंडलीय अस्पताल से बरामद किया गया है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। फिलहाल पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 16, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में हुई रोहित हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
- August 16, 2026बिहारSmart Meter Rollout: बिहार में 1.30 करोड़ और उपभोक्ताओं के घर लगेगा स्मार्ट प्रीपेड मीटर
- August 15, 2026क्राइमसारण में बोलबम की आड़ में अंतरजिला शराब तस्करी का भंडाफोड़, लाखों की अंग्रेजी शराब के साथ 8 गिरफ्तार
- August 15, 2026छपराट्रायल में ही फेल हुआ रिविलगंज का विद्युत शवदाह गृह, करोड़ों की योजना, पहला टेस्ट में ही फेल



