नैनो टेक्नोलॉजी की पढ़ाई प्रारंभ करने वाला बिहार का पहला विश्ववविद्यालय होगा JPU

छपरा। जयप्रकाश विश्वविद्यालय विद्वत परिषद की बैठक कुलपति प्रो. परमेन्द्र कुमार बाजपेई की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विश्वविद्यालय अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रमों, शैक्षणिक सुधार, वोकेशनल कोर्सेज और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।
बैठक में कुलपति ने कहा कि आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना और जयप्रकाश विश्वविद्यालय के बीच पूर्व में एमओयू हो चुका है। उन्होंने जानकारी दी कि इसके तहत जयप्रकाश विश्ववविद्यालय द्वारा नैनो टेक्नोलॉजी की पढ़ाई प्रारंभ की जाएगी। कुलपति ने कहा कि इस कोर्स में हर सत्र में 40 छात्र-छात्रा नामांकित होंगे। यह बिहार राज्य का अपने तरह का पहला पाठ्यक्रम होगा। इसमें खास बात यह है कि इसका सैद्धान्तिक पाठ्यक्रम जयप्रकाश विश्ववविद्यालय में पढ़ाया जाएगा जो आवासीय होगा। सभी छात्र-छात्राओं को विश्ववविद्यालय परिसर में आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी जबकि इसकी प्रायोगिक पढ़ाई आर्यभट्ट ज्ञान विश्ववविद्यालय में कराई जाएगी। वहां भी छात्र-छात्राओं को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि यह जयप्रकाश विश्ववविद्यालय के लिए बहुत ही गौरवपूर्ण बात है कि नैनो टेक्नोलॉजी का पाठ्यक्रम प्रारंभ करने वाला बिहार का पहला विश्ववविद्यालय होगा।
कुलपति ने यह भी जानकारी दी कि मधेपुरा विश्ववविद्यालय द्वारा जयप्रकाश विश्ववविद्यालय के साथ संयुक्त रूप से एमएससी (बायोटेक्नोलॉजी) की पढ़ाई प्रारंभ करने की इच्छा व्यक्त की गई है। वहां यह पाठ्यक्रम पहले से ही संचालित हो रहा है।
बैठक में एमए (हेरिटेज), एमए (माइग्रेशन) सहित अन्य कई पाठ्यक्रम प्रारंभ करने का प्रस्ताव पारित किया गया। कुल मिलाकर 4 नए पाठ्यक्रम प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति ने स्पष्ट निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर इन सभी पाठ्यक्रमों के ऑर्डिनेंस और करिकुलम तैयार कर राजभवन को भेज दिया जाय।
बैठक में सभी महाविद्यालयों से सेल्फ फाइनेंसिंग कोर्सेज प्रारंभ करने के लिए प्रस्ताव मांगने का निर्णय लिया गया। साथ ही बी.लिब. बी.सी.ए. बी.बी.ए. बीजेएमसी, फूड टेक्नोलॉजी आदि के पाठ्यक्रम प्रारंभ करने और इसके लिए ऑर्डिनेंस व करिकुलम तैयार करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में कुलसचिव प्रो. रणजीत कुमार, सभी संकायाध्यक्ष, स्नातकोत्तर विभागों के अध्यक्ष, प्राचार्य, पीसी विज्ञान कॉलेज, प्रभारी प्राचार्य, जेपीएम कॉलेज, प्राचार्य, नंदलाल सिंह कॉलेज, दाउदपुर, गंगा सिंह कॉलेज, यदुनंदन कॉलेज, दिघवारा, विद्या भवन महिला कॉलेज, सीवान सहित अन्य कई महाविद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित थे। कुलसचिव महोदय प्रो. रणजीत कुमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक की समाप्ति हुई।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 22, 2026बिहारपटना में Blinkit वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक
- October 22, 2026छपरासारण DM के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण, पांच साल से जलजमाव झेल रहा मांझी
- October 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: रांची तक पहुंची सारण पुलिस, मोबाइल चोरीकांड का खुलासा; 134 मोबाइल और 114 आभूषण बरामद
- October 22, 2026छपराछपरा में तनिष्क का धमाकेदार धनतेरस ऑफर, सोने के गहनों पर 20% और डायमंड पर 25% तक की छूट



