सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने में जन संवाद बना सेतु: डीडीसी

छपरा। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी आम जनों को अवगत कराने तथा उनसे सुझाव एवं प्रतिक्रिया प्राप्त करने के उद्देश्य से गरखा प्रखंड के ग्राम संठा मौजमपुर एवं ग्राम जलाल बसंत में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया गया। सरकार के निर्देशानुसार सभी प्रखंडों के पंचायतों में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी ने कहा कि सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने में जन संवाद एक सेतु का काम कर रही है। उन्होंने उपस्थित जन-समूह से जन संवाद के क्रम में कहा कि यदि योजनाओं की जानकारी नहीं होगी तो फिर लाभ कैसे लेंगे? इसलिए योजनाओं की जानकारी का होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ लेने में किसी भी तरह की शिकायत हो तो इसका भी निराकरण संबंधित अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय एवं जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय द्वारा किया जाता है।
जनसंवाद के क्रम में अपर समाहर्ता सारण, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी गणों के द्वारा के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, परिवहन विभाग, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना,नल जल, राजस्व, नियोजन से संबंधित एवं कौशल विकास योजना आदि के बारे में विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
साथ ही विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त शिकायतों के निष्पादन हेतु भी द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये। महिला हेल्प लाईन, साइबर क्राइम से बचने के उपाय तथा प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार की जानकारी से जन समूह को अवगत कराया गया। वहीं द्वारा भूमि विवाद का निपटारा, जमाबंदी सुधार, आधार सीडिंग का कार्य, भूमिहीनों को चिन्हित करने एवं अभियान बसेरा से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।
जन संवाद कार्यक्रम को जिले के सभी विभागों के पदाधिकारियों के द्वारा उपस्थित जन–समूह को जिले में संचालित सरकार की महत्वपूर्ण विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं की जी जानकारी दी गई साथ ही लोगों से फीडबैक भी प्राप्त किये गये। जन संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम जन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति सुनिश्चित की। कार्यक्रम में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,जिला आपूर्ति पदाधिकारी ,जिला परिवहन पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



