सारण में गैस कटर से एटीएम काट लूट , 500 मीटर दूरी पर है थाना , पुलिस जांच-पड़ताल शुरू

छपरा। मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के बाजार क्षेत्र अवस्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप के सामने भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में बीती रात गैस कटर से काटकर लूट की वारदात हुई।मशरक पुलिस प्रशासन से अपराधी किस कदर बेखौफ हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जहां वारदात हुई है वह एटीएम पुलिस थाने से 500 मीटर की दूरी पर है। इसके बाद भी अपराधी गैस कटर से एटीएम को काटकर कैश निकालकर आराम से भाग गए।इतनी बड़ी वारदात का पता पुलिस को तब चला जब सुबह 8 बजे लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
एटीएम में शटर में लगें दोनों ताले गैस कटर से काट एटीएम के मशीन को गैस कटर से काट एटीएम में रखें सारे रुपए लेकर चले गए हैं वही मौके पर स्थानीय लोगों ने बताया कि एक दिन पहले ही एटीएम में रूपये डाले गए हैं। मौके पर पहुंची थाना पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। जांच पड़ताल के बाद ही पता चल पाएगा कि एटीएम में कितने रूपये की लूट की गई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 6, 2026बिहारबिहार में 42.83 लाख परिवारों का पक्का घर पूरा, पीएम आवास योजना का 87.25% लक्ष्य हासिल
- October 6, 2026बिहारबिहार में अब नहीं होगा टेंडर घोटाला, ठेकेदार के साथ जिम्मेदार अफसरों पर भी गिरेगी गाज
- October 6, 2026TechnologyBSNL: गलत बिलिंग और सेवा में कमी पर BSNL को झटका, 6.69 लाख के बिल पर आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला
- October 5, 2026क्राइमसारण में आर्म्स एक्ट मामले में दो दोषी करार, तीन अभियुक्त बरी; सजा के बिंदु पर 29 अक्टूबर को होगी सुनवाई



