सारण में बैंक से रुपये निकाल घर जा रहे पति पत्नी का बैंग उचक्का लेकर फरार

छपरा। मशरक स्टेशन रोड स्थित मिठाई की दुकान में पति पत्नी के पास से रुपए से भरा बैग लेकर उचक्के के द्वारा फरार होने का मामला सामने आया है। मशरक प्रखंड अंतर्गत ग्राम चांदबड़वा निवासी गांधी सिंह अपनी पत्नी राजमती देवी के साथ बुधवार को स्टेशन रोड स्थित सेंट्रल बैंक मुख्य शाखा से पैसा निकासी करने पहुंचे हुए थे, बैंक में राजमती देवी के खाते से ₹40 हजार रुपया एवं गांधी सिंह के खाते से ₹15 हजार रुपया निकासी किया गया,
उस पैसे को अपने साथ लेकर गए बैग में रख कर दोनों पति पत्नी बैंक से बाहर निकले, उसके बाद बैंक के बगल में मिठाई दुकान पर जलपान करने के उद्देश्य दुकान में पहुंचे, इन लोगो के द्वारा उस बैग को दुकान के मेज पर रख दिया गया, कुछ मिनट पर एक उचक्का सिर में हेलमेट लगाए दुकान में प्रवेश किया और उस बैग को लेकर वहां से रफूचक्कर हो गया।पीड़ित राजमती देवी ने बताया कि घर में निर्माण का कार्य चल रहा है, हार्डवेयर से सामान की खरीदारी करने को लेकर बैंक से हम दोनों पति-पत्नी के खाते से कुल ₹55 हजार रुपया निकासी किया गया,
वही पहले से घर से भी लाए तीस हजार रुपए बैग में रखें कुल पचासी हजार रुपया लेकर उच्चका फरार हो गया। इस संदर्भ में पीड़ित के द्वारा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराया गयी पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
TechnologyJune 24, 2026BSNL Recharge Offer: BSNL का ₹225 वाला प्लान बना चर्चा का विषय, कम कीमत में 75GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
बिहारJune 23, 2026PMCH में एक ही छत के नीचे मिलेगी अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और एक्स-रे की सुविधा
बिहारJune 23, 2026अब पेड़ की छांव नहीं, AC लॉउंज में मिलेगा आराम; गिग वर्कर्स के लिए नई पहल
क्राइमJune 23, 2026Saran Crime News: सारण में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, पुलिस ने पिस्टल-कारतूस के साथ तीन को दबोचा







