अब इस ट्रेन से निकलिए कोलकाता, बनारस से सियालदह तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

छपरा।अब कोलकाता जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने सौगात दी है। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की हो रही अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु 03113/03114 सियालदह-बनारस-सियालदह विशेष गाड़ी का संचलन सियालदह से 27 जुलाई तथा 03, 10 एवं 17 अगस्त, 2024 दिन प्रत्येक शनिवार को तथा बनारस से 28 जुलाई तथा 04, 11 एवं 18 अगस्त,2024 दिन प्रत्येक रविवार को चार फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
03113 सियालदह-बनारस विशेष गाड़ी 27 जुलाई तथा 03, 10 एवं 17 अगस्त,2024 दिन प्रत्येक शनिवार को सियालदह से 23.55 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन बर्धमान से 01.27 बजे, दुर्गापुर से 02.20 बजे, आसनसोल से 02.55 बजे, चितरंजन से 03.20 बजे, मधुपुर से 04.05 बजे, जसीडीह से 05.03 बजे, झाझा से 07.00 बजे, किऊल से 07.47 बजे, मोकामा से 08.20 बजे, पटना जं0 से 10.40 बजे, दानापुर से 11.02 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं0 से 14.40 बजे तथा वाराणसी से 15.40 बजे छूटकर बनारस 16.00 बजे पहुंचेगी ।
वापसी यात्रा में 03114 बनारस-सियालदह विशेष गाड़ी 28 जुलाई, 04, 11 एवं 18 अगस्त,2024 दिन प्रत्येक रविवार को बनारस से 17.00 बजे प्रस्थान कर वाराणसी से 17.20 बजे,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं0 से 18.35 बजे, दानापुर से 22.37 बजे, पटना जं0 से 23.35 बजे, दूसरे दिन मोकामा से 01.05 बजे, किऊल से 01.47 बजे, झाझा से 03.35 बजे, जसीडीह से 04.12 बजे, मधुपुर से 04.39 बजे, चितरंजन से 05.18 बजे, आसनसोल से 06.10 बजे, दुर्गापुर से 07.02 बजे तथा बर्धमान से 08.10 बजे छूटकर सियालदह 10.20 बजे पहुंचेगी ।
इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 10, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 13, 2026क्राइमChhapra Crime News: रात में घरों की रेकी, नंबर प्लेट बदलकर देते थे वारदात को अंजाम, लाखों के जेवर के साथ दो गिरफ्तार
- August 13, 2026करियर – शिक्षाBihar Police Exam: सारण में सिपाही भर्ती परीक्षा में लापरवाही पर 6 वीक्षक निलंबित, फ्रिस्किंग में नियमों की अनदेखी पड़ी भारी
- August 13, 2026क्राइमSaran Court News: सारण में हत्या के प्रयास के दोषी को 10 साल जेल, 25 हजार का अर्थदंड
- August 12, 2026छपरासारण के तीन थानों में नये SHO की पोस्टिंग, SSP ने सौंपी नए अफसरों को कमान



