
छपरा। जिले में लगातार बढ़ रही चैन छिनतई और लूट की घटनाओं पर नकेल कसने के लिए सारण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (मढ़ौरा-1) के नेतृत्व में गठित विशेष अन्वेषण दल (SIT) ने शनिवार को मढ़ौरा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर सात शातिर अपराधकर्मियों को धर दबोचा। पुलिस ने इनके पास से दो कट्टा, चार जिंदा कारतूस, पांच चाकू, 6.65 ग्राम स्मैक और एक सोने का चैन बरामद किया है।
आम के बगीचे में बना रखा था अड्डा
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के पास आम के बगीचे में कुछ अपराधकर्मी बड़े अपराध की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर SIT और मढ़ौरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर सातों अपराधियों को दबोच लिया।
विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं आरोपी
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान इस प्रकार हुई है –
- सागर कुमार, बखरा, थाना सरैया, जिला मुजफ्फरपुर
- संतोष तिवारी, दिग्धी कला, थाना सदर हाजीपुर, जिला वैशाली
- आशिफ कुमार उर्फ सावन, करताहां, जिला वैशाली
- अंकित कुमार, रसूलपुर थाना क्षेत्र, लालगंज, जिला वैशाली
- रितिक तिवारी उर्फ विकास तिवारी, सोगराहा, थाना फुलवरिया, जिला बेगूसराय
- छोटू मिश्रा, यादव चौक, थाना परसा बाजार, जिला पटना
- विकाश कुमार तिवारी, रहिका, थाना रहिका, जिला मधुबनी
आपराधिक इतिहास भी आया सामने
गिरफ्तार अपराधियों में कई के खिलाफ पूर्व से ही विभिन्न जिलों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
- अंकित कुमार पर जमुई और नालंदा में चोरी व झपटमारी के मामले दर्ज हैं।
- छोटू मिश्रा पर चोरी, लूट और एनडीपीएस एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
- संतोष तिवारी के खिलाफ छपरा और मुजफ्फरपुर में लूट और चोरी से जुड़े मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
स्वीकारोक्ति के आधार पर चैन बरामद
गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में उन्होंने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई चैन छिनतई की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। सागर कुमार के बयान पर मढ़ौरा थाना क्षेत्र के अम्बेडकर पार्क के पास से एक चैन बरामद किया गया है। अन्य मामलों में भी छिने गए सामानों की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है।
दर्ज हुआ मामला
गिरफ्तार सातों अभियुक्तों के खिलाफ मढ़ौरा थाना कांड संख्या 611/25 दिनांक 31.08.25 दर्ज किया गया है। इसमें भादंवि की कई धाराओं के साथ-साथ आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट की धाराएं भी शामिल की गई हैं।
पुलिस टीम को सफलता
इस अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मढ़ौरा, मढ़ौरा थाना पुलिस, डीआईयू सारण प्रभारी उपनिरीक्षक धनंजय कुमार राय समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि जिले में चैन छिनतई और लूट की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है।
| अभियुक्त का नाम | थाना/जिला | कांड सं० व तिथि | धारा |
|---|---|---|---|
| अंकित कुमार | झाझा थाना, जमुई | 613/23 (12.02.2023) | 356/379 भा०द०वि० |
| अंकित कुमार | लहेरी थाना, नालन्दा | 290/24 (21.06.2024) | 379 भा०द०वि० |
| छोटू मिश्रा | बनियापुर थाना, सारण | 451/23 (19.10.2023) | 379 भा०द०वि० |
| छोटू मिश्रा | बम्हपुरा थाना | 99/05 (08.03.2005) | 379/411 भा०द०वि० |
| छोटू मिश्रा | डुमरा थाना, सीतामढ़ी | 76/20 (27.02.2020) | 8/20 (बी)(ii)(बी) एनडीपीएस एक्ट |
| छोटू मिश्रा | नवगछिया नगर थाना | 151/24 (03.05.2024) | 399/402 भा०द०वि०, 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट |
| संतोष तिवारी | नगर थाना, छपरा | 544/23 (04.07.2023) | 379 भा०द०वि० |
| संतोष तिवारी | अहियापुर थाना, मुजफ्फरपुर | 1108/23 (13.09.2023) | 392/411 भा०द०वि० |
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 11, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में 15 वर्षों से फरार लाल वारंटी विरेश सिंह गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में था वांटेड
- July 11, 2026बिहारअब घर बैठे होगा जमीन-फ्लैट का निबंधन, 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बिहार सरकार की बड़ी सौगात
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल



