छपरा में सहोदर भाई ने जमीन के लिए कर दी शिक्षिका की हत्या

छपरा। छपरा में एक महिला का निर्मम तरीके से हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया हैं। महिला के भाई पर ही सिर कुचलकर हत्या किए जाने का आरोप लगा है। घटना रविवार के दोपहर बाद नगर थाना क्षेत्र के दहियाव सिया मस्जिद के पास घटित हुआ है। मृतका की पहचान दहियंवा निवासी नर्गिस बानो (35वर्ष) पति आबिद अली के रूप में हुई है। महिला सरकारी विद्यालय की उर्दू शिक्षक बताई जा रही है। जो छपरा अपने मायके में रहती थी। महिला का विवाह सिवान में हुआ था। लेकिन नौकरी के चलते मायके में रहती थी। अपने सहोदर भाई से जमीन को लेकर विवाद चलता था।
आज भी किसी बात को लेकर बकझक हुई। जिसके बाद भाई ने भारी वस्तु से सिर पर हमला करते हुए मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पुलिस दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। हालांकि मुख्य आरोपी गायब बताया जा रहा है। हत्या के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका के पति सिवान में रहकर नौकरी करता है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए नगर थाना थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के दहियावा महमूद चौक सिया मस्जिद के पास आपसी विवाद में एक महिला का हत्या किए जाने का घटना घटित हुआ है। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। दो आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



