छपरा। छपरा में मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। जिसमें एक 40 वर्षीय वहसी व्यक्ति द्वारा 3 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के घटना को अंजाम दिया गया है।आरोपी अबोध बच्ची का रिश्ता में पडोस का चाचा बताया जा रहा है।फिलहाल बच्ची का गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना दिघवारा थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 40 वर्षीय आरोपी अशोक राम को गिरफ्तार कर लिया है। घटना गुरुवार के देर शाम का है।जब बच्ची अपने दरवाजे पर खेल रही थी तभी आरोपी उसे खेलाने के बहाने उसे उठा कर ले गया और पास के जंगल में उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए पीड़ित बच्ची के दादा ने बताया कि गुरुवार के शाम में सभी लोग दरवाजे पर बैठे हुए थे। इसी दरमियान आरोपी दरवाजे पर पहुंचा और बच्ची को खेलाने के बहाने गोद में उठाकर चल दिया। कुछ देर बाद झाड़ियां से बच्ची के रोने की आवाज है।जब सभी लोग वहां पहुंचे तो देखें बच्ची अंधेरे में रो रही थी और आरोपी वहां से फरार हो गया था। बच्ची से रक्तस्त्राव हो रहा थे जिसके बाद आनन फानन में ईलाज के लिए दिघवारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।।जहाँ से स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।जहाँ बच्ची का ईलाज चल रहा है। परिजनों के आरोप पर पुलिस रात मे ही छापेमारी करते हुए आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जिसका।मेडिकल कराए जाने के बाद जेल भेजने की प्रक्रिया की जाएगी।
घटना के बारे में जानकरी देते हुए सोनपुर डीएसपी ने बताया कि दिघवारा थाना क्षेत्र में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमे पुलिस द्वारा आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का सदर अस्पताल में ईलाज चल रहा है। खतरे से बाहर बताई जा रही है परिजनों के आरोप पर युवक का मेडिकल करा जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



