गरीब-असहायों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य: डॉ अनिल कुमार

•शादी सालगिरह को खास बनाने के लिए चिकित्सक दम्पति ने गरीब असहाय महिलाओं के बीच किया कपड़ा वितरण
छपरा। गरीबों-असहाय व्यक्तियों की सेवा करना ही सबसे बडा पुण्य का कार्य है। उक्त बातें शहर के श्यामचक स्थित संजीवनी नर्सिंग होम एवं मेटरनिटी सेंटर के संस्थापक व शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अनिल कुमार और उनकी जीवन संगनी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ संजू प्रसाद के शादी के 29 वें सालगिरह के मौके पर नर्सिंग होम में गरीब असहाय महिलाओं के बीच साड़ी कपड़ा वितरण करते हुए डॉ अनिल कुमार ने कही। उन्होंने कहा गरीबों की मदद करना ईश्वर की पूजा के समकक्ष है।
उन्होने कहा कि गरीबों को राहत पहुंचाने के बाद स्वयं को भी सुख शांति प्राप्त होती है। वही इस मौके पर डॉ संजू प्रसाद ने कहा निर्धन व बेसहारा लोगों की सहायता करने वालों की भगवान भी मदद करता है और उन्हें किए दान पुण्य का अभीष्ट फल भी मिलता है। दीन दुखियों की सेवा करने से व्यक्ति को आत्मिक सुख शांति की प्राप्ति होती है।
इस मौके पर संजीवनी नर्सिंग होम में दर्जनों गरीब असहाय महिलाओं के बिच साडी कपड़ा का वितरण किया गया। इस मौके पर स्वेता सिंह, रीता कुमारी, मुनी देवी, चिंटू कुमार, शैलेश कुमार, लक्ष्मण यादव, अभिषेक कुमार अन्य मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 11, 2026BPSC Exam: सारण में 31 केंद्रों पर होगी AEDO की परीक्षा, जैमर-सीसीटीवी से होगी सख्त निगरानी
बिहारApril 11, 2026अब सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, 24 घंटे में मिलेगा डेथ सर्टिफिकेट
Railway UpdateApril 11, 2026अब AI करेगा रेलवे ट्रैक की निगरानी, लगेंगे नए कॉम्पोजिट स्लीपर
बिहारApril 11, 2026बिहार में बड़ा फैसला: सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर पूरी तरह बैन







