सारण के लाल IPS मनोज कुमार सिंह ने ICJS की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान

छपरा। एनसीआरबी द्वारा तैयार इंटर ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (आईसीजेएस) पोर्टल की रैंकिंग पर सारण के लाल आईपीएस मनोज कुमार सिंह ने संपूर्ण मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। सारण जिले के एकमा के मुबारकपुर ग्राम निवासी मनोज कुमार सिंह, फिलवक्त मध्यप्रदेश के धार जिला के एसएसपी हैं।
मनोज सिंह के नेतृत्व में बेहतर तथा त्वरित अनुसंधान के लिए भी धार जिले को उल्लेखनीय स्थान प्राप्त हुआ है। मनोज सिंह ने मुख्य रूप से महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्यवाही, महिला विरुद्ध अपराध अंतर्गत अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध ठोस कार्यवाही की गई, जिस कारण धार जिला अव्वल आया है।
उन्होंने धार जिले में अपनी पदस्थापना के साथ ही जिले के सभी थाना प्रभारी एवं अधिकारियों को लगातार आईसीजेएस की बढ़ती उपयोगिता से अवगत कराया तथा अभियुक्तों का डाटा सर्च करने के लिए बराबर निर्देशित किया।जिसका परिणाम रहा कि सभी थानों ने इस पोर्टल को गंभीरता से लिया तथा इसको ध्यान में रखकर कार्य किया।
मनोज सिंह की इस कामयाबी से लोगों में खुशी है। इंटर ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (आईसीजेएस) एनसीआरबी द्वारा विकसित एक पोर्टल है। जिसके अंतर्गत भारत के अधिकतम राज्य, जहां सीसीटीएनएस के माध्यम से पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 6, 2026छपराछपरा में गर्भवती की मौत पर 13 साल बाद फैसला, डॉक्टर को देना होगा 20 लाख मुआवजा
- September 4, 2026छपराChhapra Flood Crisis: बाढ़ के बीच गूंजी किलकारी, जन्माष्टमी पर अकिलपुर दियारा में ‘कान्हा’ के आने की खुशी
- September 2, 2026करियर – शिक्षाछपरा की शिक्षिका चंचला तिवारी को मिलेगा राजकीय शिक्षक पुरस्कार
- September 1, 2026छपराछपरा मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन



